Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अध्ययन व रोजगार में गतिशीलता के लिये 34 विशेष योग्यजनों को मिली स्कूटी

स्कूटी पाकर दिव्यांगजनों के खिले चहरे

 

राज्य सरकार विशेष योग्यजन निदेशालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष योग्यजनों को अध्ययन व रोजगार में गतिशीलता प्रदान करने के लिये चयनित 34 विशेष योग्यजनों को आज बुधवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने इन्दिरा मैदान में स्कूटी की चाबियां सौंपी। जिला कलेक्टर ओला ने स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान विशेष योग्यजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार आपकी अपंगता तो दूर नहीं कर सकती लेकिन आपकी कुछ मदद करके जीवन को थोड़ा आसान बनाने के उद्देश्य से अध्ययन व रोजगार में गतिशीलता प्रदान करने के लिये सवाई माधोपुर जिले के चयनित 34 विशेष योग्यजनों को स्कूटी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम जिलेभर में विशेष योग्यजनों को चिन्हित करने का सर्वे कर रही है।

 

Scooty for 34 specially abled people for mobility in study and employment in sawai madhopur

 

ताकि आने वाले समय में जिले के सभी विशेषजनों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवा सकें। इस दौरान सहायक निदेशक सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग कालूराम मीना ने बताया की राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में बजट घोषणा की गई कि रोजगार एवं कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को अपने घर से कार्य स्थल पर जाने की सुविधा के लिए फ्री स्कूटी वितरण की जावेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस योजना के तहत महाविद्यालय में अध्यनरत विशेष योग्यजन अभ्यार्थियों जो रोजगार के लिए अपने घर से दूर कार्य स्थल पर जाते है उनके लिए राजस्थान सरकार द्वारा फ्री स्कूटी योजना प्रारंभ की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !