Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इंस्पायर अवार्ड वैज्ञानिक नवाचार मॉडल प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस का हुआ आयोजन

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहुनगर सवाई माधोपुर में आज बुधवार को सत्र 2021-22 के लिए इंस्पायर अवार्ड वैज्ञानिक नवाचार मॉडल प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। इंस्पायर अवार्ड जिला प्रभारी एजाज अली ने बताया कि आज द्वितीय दिवस को सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी, बामनवास एवं खंडार ब्लॉक के बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस मॉडल प्रदर्शनी में जूरी सदस्य के रूप में गुजरात से आए प्रोजेक्ट वैज्ञानिक नाबाजीत सिंह, डाईट व्याख्याता पारस चन्द जैन तथा प्रधानाचार्य सुनीता बसवाल ने मॉडल्स का मूल्यांकन किया एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी हेतु कुल 20 विद्यार्थियों का चयन किया।

 

Second day of Inspire Award Scientific Innovation Model Exhibition organized in sawai madhopur

 

चयनित विद्यार्थियों में सोलंन्ति योगी, नंदनी कंवर, प्रिया मीणा, कमल, दीपिका मीणा, नमोनारायण मीणा, देवांशु सैनी, मोहम्मद सदफ, काजल बैरवा, शिवानी मीणा, प्रीति चौधरी, रोहित कुमार वर्मा, बत्तीलाल, महावीर मथुरिया, सिद्धि साहू, महेंद्र जाट, दिलखुश बैरवा, विमला गुर्जर, ज्योति एवं सुरेंद्र सिंह बैरवा शामिल है। समापन सत्र पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समसा उपस्थित रहे। बाल वैज्ञानिकों के मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रबंधन में प्रधानाचार्य शाहूनगर ओमप्रभा आर्य, सी.पी. वर्मा, महेंद्र मथुरिया, संतोष शर्मा ,हितेंद्र जैन, रोहित उपाध्याय, गोवर्धन कुमावत आदि का सहयोग रहा।

 

ये भी पढ़ें:-

#News #SawaiMadhopur “इंस्पायर अवार्ड वैज्ञानिक नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन”

इंस्पायर अवार्ड वैज्ञानिक नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !