Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ऑनलाइन फ्रॉ*ड से बचाव हेतु सेमिनार का हुआ आयोजन 

जयपुर: उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को  शासन सचिवालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को ऑनलाइन फ्रॉ*ड से बचाने के लिए जागरूक करना था। इस अवसर पर सुबीर कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन में ठ*गी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे गरीब और सामान्य नागरिक अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

 

Seminar organized to prevent cyber awareness in jaipur

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि बैंकों द्वारा ऑनलाइन ठ*गी से बचाव के उपायों की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाई जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सतर्क रहें और जागरूक बनें। सेमिनार में आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष सक्सेना ने ऑनलाइन फ्रॉ*ड के विभिन्न प्रकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सायबर अप*राधी फिशिंग, स्मिशिंग, कॉलिंग फ्रॉ*ड, फ*र्जी लिंक, क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसे तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं।

 

 

 

 

सक्सेना ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठ*गी से बचने के लिए  उपाय दिए कि ऑनलाइन फ्रॉ*ड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए, किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक न करें, बैंक की गोपनीय जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड, या खाता विवरण किसी से साझा न करें।किसी भी संदि*ग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत संबंधित बैंक या साइबर हेल्पलाइन पर दें, आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करें। सेमिनार के दौरान राज्य आयोग के न्यायिक और गैर न्यायिक सदस्य, जयपुर जिले के चारों जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के अध्यक्ष, सदस्य तथा उपभोक्ता और खाद्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !