Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता से सम्पन्न कराए वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा

सवाई माधोपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 (संस्कृत शिक्षा विभाग) को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूप सिंह की अध्यक्षता में ऑर्ब्जवर्स का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी परीक्षा ऑर्ब्जवर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शी तरके से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

 

Senior teacher competitive examination Sawai madhopur news

 

 

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा में छोटी सी लापरवाही या चूक हम सब पर भरी पड़ सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही परीक्षा में न करें। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को प्रातः 9ः30 बजे दोपहर 12 बजे तक सोशल साइंस एवं दोपहर 2ः30 बजे से सांय 5 बजे तक हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। वहीं 29 दिसंबर को प्रातः 9ः30 बजे से प्रातः 11ः30 बजे तक G.k. & Educational Psychology एवं दोपहर 2ः30 बजे से सांय 5 बजे तक साइंस तथा 30 दिसंबर को प्रातः 9ः30 बजे दोपहर 12 बजे तक मेथमेटिक्स एवं दोपहर 2ः30 बजे से सांय 5 बजे तक संस्कृत तथा 31 दिसंबर को प्रातः 9ः30 बजे दोपहर 12 बजे तक इंग्लिश की परीक्षा होगी।

 

 

कन्ट्रोल रूम:

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 के सफल आयोजन के लिए दूरभाष नंबर 0145-2635255 व 2635200 पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम नंबर 07462-220323 है।

 

 

वीडियोग्राफर की नियुक्ति:

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 2 वीडियोग्राफर की नियुक्ति की गई है। परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफर की पहचान सुनिश्चित करने एवं अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए समन्वयक द्वारा वीडियोग्राफर्स हेतु फोटो पहचान-पत्र आवश्यक रूप से जारी किए जाए।
प्रशिक्षक पारस चन्द जैन एवं रामजीलाल जाट ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाए। इसके पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाए।

 

 

 

 

 

परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र के द्वार बंद करने के समय द्वार पर उपस्थित सभी परीक्षार्थियों को अन्दर ले लिया जाए एवं सभी परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग करने के पश्चात् परीक्षा कक्ष में अविलम्ब बैठा दिया जावें ताकि परीक्षा कक्ष में वीडियोग्राफी शुरू हो सके।

 

 

 

केन्द्राधीक्षक समयान्तर्गत प्रश्न पत्र के बॉक्स खोलकर प्रत्येक कक्ष में बैठक व्यवस्था अनुसार प्रश्न पत्र व्यवस्थित कर अभिजागर को उपलब्ध करावें। प्रश्न पत्र बॉक्स खोलते समय कोई भी दो अभ्यर्थी, पर्यवेक्षक, केन्द्राधीक्षक एवं दो राजकीय अभिजागर के हस्ताक्षर प्रश्न पत्र के पैकेट पर करावें तथा इसकी वीडियोग्राफी भी की जावे। परीक्षार्थियों को परीक्षा में साधारण गर्म कपड़े एवं शूज पहनकर बैठने की अनुमति होगी।

 

 

सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीक धारण कर परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व भौतिक रूप से एवं डिवाइस से फ्रिस्किंग करवाई जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के समय मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र व प्रवेश पत्र लेकर नहीं आता है तो उसे परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !