Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शबरी की वेबसाइट को किसानों के लिए एक सूचना पोर्टल की भांति किया जाएगा प्रस्तुत – जसकौर

आज शनिवार को ग्राम अजनोटी, मैनपुरा स्थित शबरी ऑर्गैनिक कृषि एवं डेयरी फार्म की वेबसाइट www.shabriorganic.com को लॉन्च किया गया। शबरी कृषि एवं डेयरी फार्म गत 15 वर्षों से सवाई माधोपुर से 14 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मैनपुरा एवं अजनोटी के मध्य पीर बाबा की पहाड़ी के उत्तर की ओर स्थित है। वेबसाइट उद्घाटन के अवसर पर शबरी फार्म की संस्थापिका एवं दौसा से लोकसभा सांसद जसकौर मीना ने बताया कि जब उन्होंने 15 वर्ष पूर्व इस फार्म की नींव रखी तभी से उनका उद्देश्य इसके द्वारा उन्नत, वैज्ञानिक एवं ऑर्गेनिक खेती के प्रति किसानों का रुझान और समझ बढ़ाना रहा है ताकि कम भूमि एवं सीमित संसाधनों में भी किसान आर्थिक उन्नति कर सके। उन्होंने कहा कि फार्म को आज डिजिटल प्लेटफार्म पर नए कलेवर में प्रस्तुत करते हुए अपार प्रसन्नता हो रही है। यह दौर एक प्रकार से वर्चुअल क्रांति का दौर है और शबरी फार्म ने आज विश्वपटल पर अपनी वर्चुअल उपस्थिति दर्ज करवाई है ताकि वह नौजवानों के लिए प्रेरणा, किसानों के लिए सहयोग और जन जन के लिए स्वास्थ्य उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध हो सके। इस वेबसाइट को किसानों के लिए एक सूचना पोर्टल की भांति प्रस्तुत किया जाएगा जिसके द्वारा पशुओं, फसल एवं उत्पादन की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
Shabri's website to be presented as an information portal for farmers - Jaskaur

 

सांसद जसकौर मीना ने वेबसाइट का उद्घाटन अपने गांव शफीपुरा के लक्ष्मीचंद मीना के हाथ से करवाते हुए बताया कि वे विगत 35 वर्षों से उनके सहायक के तौर पर उनके परिवार के साथ हैं और शबरी की स्थापना के पहले दिन से वे यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अतः आज जब शबरी फार्म विश्व पटल पर अपना स्थान बना रहा है तब उस यात्रा को प्रारंभ करने का पहला अधिकार उनका है। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद अर्पित किया।

शबरी ऑर्गैनिक कृषि एवं डेयरी फार्म की सीईओ एवं सांसद जसकौर मीना की सुपुत्री अर्चना मीना ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की शबरी फार्म अब भविष्य के डिजिटल युग की ओर अग्रसर होने की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया की चूंकि ये फार्म एग्रो टूरिज्म से वर्षों से जुड़ा है। अतः हमारा प्रयास रहता है की हम आगंतुक मेहमान, स्थानीय किसान, विद्यार्थियों एवं युवाओं को कृषि संबंधित विभिन्न प्रकार की स्कीम, गतिविधियों आदि की जानकारी देते रहें। इस अवसर पर श्रीलाल मीना, रचना मीना, श्यामोता गांव के पूर्व सरपंच हरिराम मीना एवं रणथंभौर अभ्यारण्य के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सीपी मीना सहित शबरी फार्म के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !