Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिवमंदिर ट्रस्ट ने होम्योपैथिक दवा का किया वितरण

श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में कोरोना वायरस की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कारगर मानी जा रही होम्योपैथीक दवा आर्सेनिक अलबम 30 दवा का वितरण किया जा रहा है।
ट्रस्ट के महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि होम्योपैथीक दवा व मास्क का वितरण जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय मीना व अभिभाषक संघ के अध्यक्ष जगन्नाथ चौधरी व महामंत्री विजेन्द्र विजयवर्गीय को सर्व प्रथम दवा व मास्क का वितरण कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, सहमंत्री गिरधारी लाल शर्मा, ट्स्टी पूरणमल अग्रवाल, वैद्य नाथू लाल शर्मा व्यवस्थापक प्रधुम्न शर्मा व डाक्टर उत्तम सिंह आमेरा की निगरानी में दवा का वितरण किया गया व मास्क बांटे गए। ट्रस्ट के सभी सदस्यों का अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम गोयल, उमाशंकर शर्मा, कमलेश जैन, गिर्राज गुर्जर, असरार अहमद, हिम्मत सिंह, भोलाशंकर शर्मा, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे। दवा व मास्क सभी अधिवक्ताओं, मुंशियों, स्टाम्प वैण्डरों, सहायकों व आमजन को वितरित किये गए।

Shiv Mandir Trust distributes homeopathic medicine
अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व 15 जून को होम्योपैथीक दवा आर्सेनिक अलबम 30 के वितरण का श्रीगणेश जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भवानी सिंह पंवार, एडिशनल एसपी गोपाल सिंह कानावत को प्रदान कर किया गया। इस दौरान जन संपर्क अधिकारी सुरेश गुप्ता भी उपस्थित थे। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के सभी स्टाफ सदस्यों तथा राजस्व कर्मचारियों व पुलिस विभाग के सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों को ट्रस्ट की ओर से करीब 250 लोगों को तीन दिन की खुराक निःशुल्क वितरित की गई।
अग्रवाल ने बताया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिला इकाई अध्यक्ष राजेश शर्मा के परामर्श पर ट्रस्ट की ओर से ये पुण्य का काम किया जा रहा है। उन्होने बताया कि यह होम्योपैथीक दवा व मास्क करीब 700 लोगों को ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क वितरित की गई है। 18 जून गुरूवार को भी सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होम्योपैथीक दवा का वितरण ट्रस्ट परिसर में किया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !