Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खुले में पोस्टमार्टम करने पर पीएमओ गंगापुर सिटी व मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस

मेडिकल ज्यूरिस्ट को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश

 

जिले के गंगापुर सिटी जिला अस्पताल में अस्पताल के कर्मचारी द्वारा मंगलवार को मृतक देवनारायण गुर्जर के शव का पोस्टमार्टम बाहर खुले स्थान पर जमीन पर रख कर किया गया। इस मामले में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार दोषी कार्मिकों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि इस प्रकार से खुले में किसी भी मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करना मानवाधिकारों के नियमों का उल्लंघन है एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।

 

Show cause notice to PMO Gangapur City and Medical Board members for conducting postmortem in the open

 

इस प्रकार के अमानवीय कृत्य को गंभीरता से लेते हुए’ गंगापुर सिटी जिला अस्पताल पीएमओ एवं मेडिकल बोर्ड के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं मेडिकल ज्यूरिस्ट डाॅ. वेणी माधव गुप्ता को 17 सीसीए के तहत चार्जशीट देने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में किसी भी अन्य चिकित्सा संस्थान पर इस प्रकार के अमानवीय कृत्य का दोहराव नहीं करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !