Saturday , 5 September 2026
Breaking News

श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला 2025, रिमझिम बारिश के संगम में उमड़े श्रद्धालु

सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले के दूसरे दिन गणेश चतुर्थी एवं बुधवार के अनूठे संयोग ने श्रद्धा और उल्लास को चरम पर पहुँचा दिया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु झूमते-गाते, जयकारों की गूँज के बीच दुर्गम पहाड़ी चढ़कर भगवान त्रिनेत्र गणेश जी के दरबार पहुँचे और विशेष श्रृंगार के दर्शन कर मनौतियाँ माँगी।

 

Shri Trinetra Ganesh Lakkhi Mela 2025, devotees gathered in the confluence of drizzling rain in sawai madhopur

 

 

बारिश में भी नहीं थमा उत्साह: बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही, मगर भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु वर्षा में भीगते हुए “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों के साथ मंदिर तक पहुँचे। भीड़ का आलम यह रहा कि मार्ग में कदम रखने तक की जगह नहीं रही, फिर भी प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन होते रहे।

 

 

 

जगह-जगह भंडारों में मान-मनुहार: सवाई माधोपुर से रणथंभौर तक मेले के मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों और भामाशाहों की ओर से जगह-जगह भंडारे सजाए गए। श्रद्धालुओं को भोजन, चाय-नाश्ता, पूरी-सब्जी, खीर-मालपुआ, जलेबी-कचोरी से लेकर शरबत और काढ़ा तक परोसा गया। श्रद्धालु भंडारों पर बड़ी श्रद्धा और आत्मीयता से प्रसादी ग्रहण करते नजर आए।

 

 

प्रशासन की सुरक्षा और व्यवस्था एकदम दुरुस्त रहा: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। मेले को 10 जोनों में बाँटा गया, जहाँ 1500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। महिला एवं पुरुषों की कतारें अलग रखी गईं। रोडवेज की 55 बसें श्रद्धालुओं के आवागमन में जुटीं। नदी-नालों पर गोताखोर तैनात रहे, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की गई।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !