Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर श्याम मंदिर में करीब 7 लाख की चोरी

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय पर इन दिनों पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर आये दिन चोरी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। इसका उदाहरण बीती रात अग्रसेन नगर में देखने को मिला है। जहाँ चोरों ने खाटूश्यामजी मन्दिर को निशाना बनाया है। मन्दिर में हुई चोरी का पता पुजारी को सुबह लगा। मन्दिर में हुई चोरी की घटना की जानकारी होते ही पुजारी ने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी।

 

 

Shyam Mandir Sawai Madhopur police news 15 nov 24

 

 

सूचना मिलने पर कोतवाल राजवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ खाटूश्याम मन्दिर पहुँचे और घटना स्थल का जायजा लिया और पुजारी व ट्रस्टियों से समूची जानकारी ली। इस दौरान पुलिस द्वारा एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। मन्दिर ट्रस्ट सदस्य एवं व्यवस्थापक गणेश अग्रवाल ने बताया कि मन्दिर में दो दिन से खाटूश्याम जी के जन्मोत्सव के कार्यक्रम चल रहे थे। जिसके चलते थकान की वजह से पुजारी मन्दिर बंद कर सो गया।

 

 

 

 

सुबह जब उठा तो मन्दिर के ताले टूटे हुए थे, और समान बिखरा पड़ा था। चोर मन्दिर से खाटूश्यामजी के चांदी का निशान, बालाजी के दो चांदी के छत्र, खाटूश्यामजी की दो चांदी की बांसुरी, धनुष बाण, छत्र चोरी कर ले गए। साथ ही चोरों ने मंदिर में रखे दो दानपात्र में से एक के ताले तोड़ दिए और दानपात्र में रखी करीब एक लाख की नगदी ले गए।

 

 

इस दौरान मन्दिर में रखे दूसरे दानपात्र के ताले नहीं तोड़ पाने से उसमें रखी नगदी बच गई। पुजारी एंव मन्दिर व्यवस्थापक के मुताबिक चोर मन्दिर से चांदी के आभूषणों ओर नगदी सहित करीब 5 से 7 लाख की चोरी करके ले गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दो लोग चोरी करते नजर आ रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !