Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 31 दिसंबर तक करवाएं भौतिक सत्यापन

बायोमैट्रिक होगा भौतिक सत्यापन, मोबाइल एप्प से घर बैठे भी कर सकते हैं भौतिक सत्यापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनरों को अपनी पेंशन सुचारू रखने के लिए वर्ष 2024 का भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर 2023 तक करवाने के लिए कहा गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि पेंशनरों द्वारा निर्धारित तिथि तक सत्यापन नहीं करवाने पर माह जनवरी 2024 से उनकी पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

 

Social security pensioners should get physical verification done by 31st December

 

 

उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र प्लस इत्यादि केन्द्रों पर अंगुली छाप से बायोमैट्रिक सत्यापन करवा सकते हैं। साथ ही राज एसएसपी मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे भी स्वयं सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों की अंगुली छाप से बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं होता है, वे आइरिस स्कैन के माध्यम से भी भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।

 

 

 

इन माध्यमों से भी सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशनर स्वयं क्षेत्रीय भौतिक सत्यापन अधिकारी (उपखंड अधिकारी/विकास अधिकारी) के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आधार नंबर से लिंक मोबाइल ओटीपी प्राप्त कर अपना भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !