Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बहुचर्चित नर कंकाल ब्लाइंड मर्डर का एसपी ने चार दिन में ही किया खुलासा, सभी आरोपी गिरफ्तार

वजीरपुर थाना पुलिस ने बहुचर्चित नर कंकाल ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने महज 4 दिन के अंदर ही नर कंकाल ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी ब्लाइंड मर्डर के आरोपी हेमसिंह उर्फ हेमी पुत्र रामसिंह, मुनेश पुत्र बिजेन्द्र सिंह एवं देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार किया है।

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बहुचर्चित नरकंकाल ब्लाइन्ड मर्डर भीमसिंह पुत्र रामस्वरुप निवासी मठ वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर की हत्या करने वालों का खुलासा कर बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

उन्होंने बताया की गत 15 मार्च को चरवाहा की सूचना पर मैडी व मठ के जंगल/भेडा में एक मानव का नर कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना पर वजीरपुर थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। जहाँ पर एक मानव का नरकंकाल क्षत – विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ मिला। जो भीमसिंह गुर्जर निवासी मठ का होना पाया गया। जिस पर परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए वजीरपुर थाने पर मामला पर दर्ज कराया था।

 

SP Sawai Madhopur Harshvardhan Agarwal disclosed the famous male skeleton blind murder case within four days, all the accused arrested

 

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने गठित की टीम:-

मामले की गंभीरता को देखते हुए सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के मार्गदर्शन में ब्लाईन्ड मर्डर का खुलासा करने में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद व पुलिस उप अधीक्षक गंगापुर सिटी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में थाने की टीम थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा व कांस्टेबल मानवेन्द्र, जितेन्द्र कांस्टेबल एवं समय सिंह कांस्टेबल की टीम गठित की गई।

 

इस ब्लाइन्ड मर्डर का खुलासा करने के लिये पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद एवं वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में ऑपरेशन की सफलता के लिये विभिन्न टास्क के लिये अलग – अलग टीमे भी बनाई गई।

 

इस तरह किया घटना का खुलासा:-

गठित टीम द्वारा वजीरपुर में घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। टीम द्वारा लगातार प्रयास कर प्रकरण दर्ज होने के मात्र चार दिन के भीतर ही आसूचना तन्त्र व तकनीकि सहायता से अज्ञात घटना का खुलासा कर सभी आरोपी हेमसिंह उर्फ हेमी पुत्र रामसिंह निवासी मठ वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर,  मुनेश पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी रायपुर वजीरपुर, एवं देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र भरतसिंह निवासी मठ वजीरपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

इनका रहा विशेष योगदान:-

बहुचर्चित नर कंकाल ब्लाइन्ड  मर्डर का खुलासा करने में मानवेन्द्र सिंह कांस्टेबल, जितेन्द्र कांस्टेबल एवं समय सिंह कांस्टेबल की मुख्य भूमिका रही है।

 

 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम:-

गत दिनांक 28 फरवरी 23 को आरोपी हेमसिंह उर्फ हेमी पुत्र रामसिंह, मुनेश पुत्र बिजेन्द्र सिंह एवं देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र भरतसिंह पैदल – पैदल जंगल की तरफ जा रहे थे। दौपहर के समय लेन – देन को लेकर चारों में आपस में झगड़ा हो गया। जिसमें तीनों आरोपियों ने भीमसिंह गुर्जर निवासी मठ की हत्या कर दी।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी वजीरपुर योगेन्द्र शर्मा, मानवेन्द्र सिंह कांस्टेबल, जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल, समय सिंह कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल, तेजवीर सिंह कांस्टेबल, रणधीर सिंह कांस्टेबल एवं अनिल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !