Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ऋण एवं अनुदान आवेदन पत्र भरवाने के लिए विशेष शिविर का होगा आयोजन 

कार्यालय परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम सवाई माधोपुर में संचालित बैंकिंग (केवल अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए) एवं गैर बैंकिंग योजना (केवल अनुसूचित जाति के लिए) के अनुदान और ऋण आवेदन पत्र भरवाने के लिए पंचायत समिति बामनवास में सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि ऋण एवं अनुदान संबंधी आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला अथवा वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 54 हजार 300 रूपए और शहरी क्षेत्र में 60 हजार 120 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूर्व में निगम की किसी भी योजना में लाभान्वित नहीं हुआ हो, राज्य सरकार एवं बैंक का पूर्व में कोई ऋण बकाया नहीं हो।

Special camp will be organized to fill loan and grant application form in bamanwas

इच्छुक व्यक्ति शिविर में आवश्यक दस्तावेज बैंकिंग व गैर बैंकिंग योजना हेतु कार्यशाला योजना-मकान का पट्टा, कूप विद्युतीकरण योजना-डिमाण्ड नोटिस की रसीद, जमाबन्दी की नकल, बकरी पालन योजना-दुधारू पशु प्रमाण पत्र, बकरी के साथ फोटो, बकरी क्रय हेतु कोटेशन और अन्य दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अदेय प्रमण पत्र स्टाम्प लेकर उपस्थित होंवे ताकि अधिक से अधिक अनुदान एवं ऋण आवेदन पत्र भरवाकर इच्छुक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !