Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिले में 15 से 31 जनवरी तक चलेगा खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध विशेष अभियान

सवाई माधोपुर जिले में खनिज के अवैध खनन, निगर्मन, भण्डारण के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर समूल रोक लगाई जानी है। इसके लिए उन्होंने खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जिले में अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ 15 जनवरी से 31 जनवरी, 2024 तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान के तहत की गई प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक अवैध खनन गतिविधियां बजरी और मेसेनरी स्टोन की होती है। इसमें अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण शामिल है।

 

Special campaign against illegal mining, extraction and storage of minerals will run in the Sawai Madhopur from 15th to 31st January

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि परस्पर समन्वय सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर, बौंली, मलारना डूंगर, चौथ का बरवाड़ा एवं खण्डार को निर्देशित किया है कि संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करें और अवैध परिवहन तक ही सीमित ना रह कर अवैध गतिविधियों के स्रोत व स्थान को चिन्हित कर कार्यवाही करें ताकि समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों वाले प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया जाए ताकि ऐसे इलाकों में मशीनरी की जब्ती सहित कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान मामूली कार्यवाही सहन नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !