Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चमत्कारजी के कर्मचारी लगे पशु पक्षियों की सेवा में

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा घोषित चलते इस लाॅकडाउन में पशु पक्षियों के सामने भी भोजन पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस दौरान कई सामाजिक संगठन, गौ सेवक, पशु एवं वन्यजीव प्रेमी पशुओं के लिए भी भोजन पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

Staff chamatkarji engaged service animal birds
आलनपुर स्थित चमत्कार जी मन्दिर के कर्मचारियों ने भी बढ़ती गर्मी के मौसम में इस लाॅकडाउन के कारण भोजन, दाना, पानी के लिए परेशान पशु पक्षियों के लिए सेवा का बीड़ा उठाया है।
मन्दिर के मैनेजर दीपक सौगानी ने बताया कि जैन धर्म के अहिंसा परमो धर्म एवं जीओ और जीने दो को ध्यान में रखते हुऐ मन्दिर के कर्मचारियों ने अपने प्रयासों से मन्दिर के बाहर गायों के लिए पानी के लिए टंकी व्यवस्था एवं चारे से इसकी शुरूआत की। कर्मचारियों की पशु पक्षियों के प्रति इस भावना को देखते हुऐ समाज एवं अन्य लोगों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया है। अब प्रतिदिन हरे एवं सूखे चारे की व्यवस्था की जा रही है। वहीं पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर गर्मी में पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था की है। मन्दिरा परिसर में छत पर कबूतरों, पक्षियों एवं बन्दरों के लिए भी पानी व अनाज की व्यवस्था की जा रही है। मन्दिर के कर्मचारी परिंडो में प्रतिदिन सुबह शाम पानी भरते हैं। इसमें मैनेजर शनि जैन, दीपक सौगानी, पण्डित उमेश जैन शास्त्री, राजू माली, प्रहलाद शर्मा, राधेश्याम योगी, पवन शर्मा, ओमप्रकाश योगी, रामलाल माली, राजेश जैन आदि सहयोग कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !