Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साईबर क्राईम, ऑनलाईन ठगी के संबंध में छात्राओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता करने के लिये आज जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में राजकीय कन्या महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Students made aware of cyber crime, online cheating
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने साईबर क्राईम, ऑनलाईन ठगी आदि के संबंध में उपस्थित छात्राओं को जागरूक एवं सावधान रहने की सलाह दी।
उपभोक्ता मंच के हरिप्रसाद योगी ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अन्तर्गत यह परिवर्तन किया गया है कि पहले केवल गलत विज्ञापन पर कम्पनी पर ही जुर्माना लगता था जबकि अब विज्ञापन करने वाले सैलेब्रिटी पर भी जुर्माना लगेगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर भी अब उपभोक्ता मंच कोर्ट में एक करोड़ तक का परिवाद दायर किया जा सकता है। इसके पश्चात उपभोक्ता संरक्षण पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिससे हॉलमॉर्क आईएसआई एंगमार्क, कन्ज्यूमर हैल्पलाईन नम्बर आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गये तथा मौके पर ही जिला रसद अधिकारी द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। जिला रसद अधिकारी द्वारा जागरूक किया गया कि हमे कोई भी सामग्री या सेवा लेने से पूर्व उसका बिल अवश्य लेना चाहिए तथा सामग्री की वेधता अवधि एवं अन्य सामान्य जानकारी लेकर ही वस्तु या सेवा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में राजकीय कन्य महाविद्यालय की 150 छात्राएं, प्राचार्य एवं एनएसएस प्रभारी भरतलाल मीना प्राचार्य मनीषा शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !