Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आईईएस में चयनित होने पर सुनील का किया भव्य स्वागत

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आईईएस भर्ती परीक्षा में सूरवाल निवासी सुनील कुमार मीणा पुत्र शिवचरण मीणा का एसटी वर्ग में प्रथम स्थान आने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटुपुरा के विद्यालय स्टाफ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भागचंद सैनी ने बताया कि सुनील कुमार के पिता शिवचरण मीणा प्रधानाचार्य के पद पर खटुपुरा विद्यालय में कार्यरत हैं। सुनील कुमार का अपनी मां एवं भाई बहनों के साथ विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय स्टाफ ने बहुत गर्म जोशी से स्वागत किया।

 

सम्मान समारोह में सुनील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के साथ लक्ष्य बनाकर की गई निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अपना लक्ष्य बनाकर अध्ययन करने पर बल दिया कि छात्रों के लिए कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं है प्रतियोगी परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक अर्जित करने के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान रखकर कठिन परिश्रम आवश्यक है।

 

Sunil given grand welcome on being selected in IES

 

इस अवसर पर शिवजीराम मीणा प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संस्कारवान बनने पर बल दिया। सुनील के पिता शिवचरण मीणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के लिए अनुशासन के साथ ही कठिन परिश्रम करने पर बल दिया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन, विद्यालय के स्टाफ सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग, ओम प्रकाश मीणा, सुनील कुमार सिंघल, प्रदीप जैन, आलोक विजय, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आशीष जैन, विनीता राजावत, संतराम मीणा, हरसीलाल जैन, सुनीता शर्मा, वेद कुमारी, अनिता कुमारी, जयचंद मीणा, लक्ष्मी मीणा, मंजू मीणा, इंदिरा शर्मा, धर्मराज मीणा, हसन अली, रिहाना बानो, शिवचरण मीणा, रेनू शर्मा शिक्षकों सहित कई लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !