Sunday , 7 June 2026
Breaking News

“पीएम किसान योजना” का लाभ लें सभी कृषक – कलेक्टर

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह ने सभी किसानों का आव्हान किया है कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ के लिए शीघ्र पंजीयन करवाएं। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत अब सरकार की ओर से 2 हैक्टेयर भूमि का राइडर हटा दिया गया है जिससे जिले के लगभग तीन लाख किसान इस योजना के पात्र हो गए हैं।

Take advantage PM Kisan Yojana farmers
डाॅ. सिंह सभी पटवारियों, ग्रामसेवकों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारियों को इस संबंध में पूर्व में ही निर्देशित कर चुके हैं कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि “पीएम किसान योजना” से जिले के वंचित रहे किसानों को शीघ्र एवं तयषुदा समय में जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत सभी पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपए तीन किश्तों में दिए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के किसान इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत होने के लिए अपने नजदीकी ई-मित्र केन्द्र अथवा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर भूमि की जमाबंदी, आधार कार्ड और फोटोयुक्त बैंक पासबुक लेकर जा सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में ई-मित्र संचालकों को भी कृषकों के रजिस्ट्रेशन के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !