Sunday , 7 June 2026
Breaking News

2 दिन में 20 हजार टीके लगाने का दिया लक्ष्य

जिले में 13 और 14 सितम्बर को कुल मिलाकर 20 हजार कोविड-19 टीके लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य प्राप्ति के लिये रणनीति बनाने के लिये एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने आज सोमवार सुबह कोविड-19 टीकाकरण जिला टास्क फोर्स की बैठक बुलाई। बैठक में एडीएम ने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास एवं पंचायती राज विभाग को 4-4 हजार, कृषि व चिकित्सा विभाग को 2-2 हजार टीके लगवाने के लिये लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिये।

 

कृषि विभाग किसानों को, शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के साथ मिलकर अभिभावकों को, पंचायती राज विभाग के कार्मिक ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे, उन्हें टीकाकरण सेंटर पर लाने का प्रयास करेंगे। एडीएम ने बताया कि जिले में 8 सितम्बर तक 6 लाख 58 हजार 445 लोगों को पहली तथा 2 लाख 27 हजार 202 लोगों को दोनों डोज लगायी जा चुकी है। इस प्रकार जिले में कोविड-19 की कुल 885647 डोज लगायी जा चुकी है।18 से 44 आयु वर्ग के 250654 युवाओं ने पहली और 64390 ने दोनों डोज ली है। 45 से 59 आयु वर्ग के 77934 लोगों ने पहली और 87258 ने दोनों डोज लगवा ली है।

 

Target given to administer 20 thousand vaccines in 2 days in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार 60 साल से अधिक आयु के 43248 लोगों ने पहली और 64193 लोगों ने दोनों डोज ली है। जिले में 18 साल से अधिक आयु के 1030407 व्यक्तियों को दोनों डोज लगाने के लिये हैल्थ वर्कस पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं।सवाई माधोपुर जिले में 8 सितम्बर को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान आयोजित कर एक ही दिन में 63811 लोगों को टीके लगाये गए है। इनमें से 35434 को पहली और 28377 को दूसरी डाज लगायी गयी। 18 से 44 आयु वर्ग के 21779 युवाओं ने पहली और 17012 ने दूसरी डोज ली। 45 से 59 आयु वर्ग के 12375 लोगों ने पहली और 8785 ने दूसरी डोज ली। इसी प्रकार 60 साल से अधिक आयु के 1280 लोगों ने पहली और 2580 लोगों ने दूसरी डोज ली। बैठक में सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा, आरसीएचओ डॉ. कमलेश मीणा एवं टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !