Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षिक कार्यों में लगाने के विरोध में शिक्षकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान के आह्वान पर शिक्षकों को उनके मूल कार्य छात्रों को पढ़ाने से दूर कर मनमाने ढंग से गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने के विरोध में संघ के सवाई माधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष रशीद अहमद देशवाली के नेतृत्व में मुख्य सचिव के नाम उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर को ज्ञापन दिया गया।

 

 

Teachers protest at the District Collectorate Sawai Madhopur

 

जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में 27 जुलाई को जिले के सभी उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के नाम ज्ञापन देकर नि:शुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 27 की पालना सुनिश्चित कर शिक्षकों को बीएलओ, मिड डे मील, दूध वितरण व सरकारी ऑफिसों में लिपिकीय कार्य में लगाने जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कराने की मांग की गई है। संघ के ब्लॉक मंत्री विनोद जैन ने बताया कि मुख्य सचिव को प्रेषित चरणबद्ध आंदोलन के नोटिस में लिखा है कि सरकार की ओर से समय-समय पर जारी आदेशों के तहत 10 वर्षीय जनगणना, निर्वाचन तथा आपदा प्रबंधन के कार्यों के अतिरिक्त शिक्षकों को किसी भी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं।

 

 

 

 

लेकिन उच्चतम न्यायालय तथा राज्य सरकार के ऐसे सभी जारी आदेशों को दरकिनार कर वर्तमान में शिक्षकों को उनके मूल कार्य से विमुख कर अनेक प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाकर बहुउद्देशीय कर्मचारी बना दिया गया है। हालत यह हैं कि राज्य भर में जिला एवं उपखंड स्तर पर विभिन्न आला अधिकारियों की ओर से शिक्षकों को आए दिन गैर शैक्षणिक कार्यों में लगातार लगाने से स्कूलों में विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य और परीक्षा परिणाम प्रभावित हो रहा है। संघ की ओर से समय-समय पर विभिन्न ज्ञापन धरना प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों से लिए जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने का आग्रह किया जाता रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

 

प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर ने बताया की राज्य के विभिन्न उपखंड अधिकारियों के द्वारा निर्वाचन विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों को दरकिनार कर अन्य विभाग के कर्मचारियों की बजाय अधिकतर शिक्षकों को ही मनमाने तरीक़े से बीएलओ लगाया जाता है और उन्हें तरह-तरह के नोटिस एवं धमकी देकर प्रताड़ित भी किया जाता है। यही नहीं स्कूलों में भी शिक्षकों पर मिड डे मील, दूध वितरण, साक्षरता, ई – ग्राम प्रभारी, आए दिन विभिन्न प्रकार की सरकारी डाक सूचनाओं के आदान-प्रदान के आंकड़ों में उलझा कर शिक्षण कार्य से दूर किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष है। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संरक्षक दिलराज सिंह चौहान, नसीर मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद वर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, चंद्रेश गुप्ता, जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे।

 

सरकारी ऑफिसों में लिपिकीय कार्य में लगा रखे शिक्षकों को भेजा जाए स्कूल

संघ के जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया की निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न विभागों के एक दर्जन कर्मचारियों को बीएलओ लगाने के लिखित आदेश हैं। लेकिन पूरे राज्य में अधिकतर शिक्षकों को ही बीएलओ लगाया जा रहा है। यही नहीं अनेक स्कूल के संस्था प्रधान, पोषाहार प्रभारी, एकल अध्यापक, ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को शहर में बीएलओ लगा दिया जाता है।

 

 

स्कूलों में प्रवेश उत्सव, नामांकन वृद्धि अभियान के दौरान भी विभिन्न जिलों में शिक्षकों को विभिन्न प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारी मनमाने तरीके से अपने अपने कार्यालय में लगा लेते है। संघ ने राज्य के सभी कार्यालयों में लिपिकीय कार्य हेतु लगाए गए ऐसे सभी शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों के लिए कार्य मुक्त करवाये जाने की भी मांग रखी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !