Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सिविल सेवा बास्केटबॉल, वालीबॉल और क्रिकेट (पुरूष) के लिए होगा टीमों का चयन

सवाई माधोपुर: अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट (पुरूष) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2023 तक तथा संभागीय आयुक्त भरतपुर द्वारा 10वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 27 जनवरी, 2024 से 29 जनवरी, 2024 एवं राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा बॉस्केटबॉल एवं सप्तम राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा बॉलीबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 23 दिसंबर, 2023 से 25 दिसंबर, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने प्रतियोगिता में जिले की टीम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूचना निर्धारित प्रारूप में प्राप्त कर चयन करने के लिए जिला खेल अधिकारी सवाई माधोपुर मीनू सोलंकी को समन्वयक अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर खेल प्रतियोगिता से संबंधित खिलाड़ियों का 30 नवंबर, 2023 को कार्यालय प्रतिनिधि की उपस्थिति में चयन कर अनुमोदन के पश्चात अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

Teams will be selected for Civil Services Basketball, Volleyball and Cricket (Men) in sawai madhopur

 

साथ ही उन्होंने चयन उपरान्त चयनित टीम की सूचना निर्धारित प्रारूप में संबंधित विभाग/जिला कलक्टर को 30 नवंबर, 2023 को अवगत कराने के निर्देश दिए है। खिलाड़ियों के लिए निर्धारित खेल पोशाक (फुल ट्रेक सूट एवं नेकर, टी-शर्ट/बनियान) मय प्रिन्टिंग (जिले का नाम नम्बर आदि) के लिए 1500 रूपये प्रति खिलाड़ी की दर से नियमानुसार अपने स्तर पर क्रय करावें। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले के दलों के लिए चयन ट्रायल 30 नवंबर को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में आयोजित की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि सिविल सेवा चयन ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र दशहरा मैदान उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिताएं केवल पुरूष वर्ग के लिए है। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नियंत्रण अधिकारी से फोटो सहित परिचय पत्र प्रमाणित करवा कर साथ लाना अनिवार्य होगा। परिचय पत्र के अभाव में ट्रायल में भाग लेना संभव नहीं होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !