Saturday , 5 September 2026
Breaking News

त्रिनेत्र बालगृह एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने त्रिनेत्र बालगृह एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा सुविधाओं, दवाओं, भोजन सामग्री और उसकी गुणवत्ता, पहनने और ओढ़ने-बिछाने के कपड़ों आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित बालगृह संचालक और स्टाफ को बालगृह में साफ-सफाई रखने, बच्चों के लिए औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने तथा शिक्षा का स्तर सुधारने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। बालगृह में प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, बालगृह परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही बालगृह में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये। त्रिनेत्र बालगृह में निरिक्षण के दौरान काउसन्लर अर्पना शर्मा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

The arrangements were reviewed by inspecting Trinetra Children's Home and Sakhi One Stop Center

 

इसके साथ ही महेन्द्र कुमार ढ़ाबी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरिक्षण कर वन स्टॉप सेन्टर की स्थिति, पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीड़ित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श, कुशल परामर्शदाता, पीड़िता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीड़िताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, गत माह में आश्रय प्रदान की पीड़ित महिलाओं आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। निरिक्षण के दौरान सचिव महोदय द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर में एक पीड़ित से बात की तथा उसको निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की परामर्शदाता तनू जैन को पीड़ित महिलाओं को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा पीड़ित महिलाओं को दी गई सहायता के संबंध में रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !