Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

निगम के पास नहीं थी होटलों की सूची, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई फटकार 

अजमेर: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि 15 दिन में शहर में संचालित सभी होटल और गेस्ट हाउस का सर्वे करें। उनकी सूची बनाएं और यह बताएं कि कितने होटलें स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप बनी हुई है, कितनों के पास फायर एनओसी है और कितने होटल स्वीकृत विद्युत लोड के अनुसार चल रहे हैं। देवनानी ने अफसरों को इस बात पर फटकार लगाई कि वे शहर में संचालित होटल व गेस्ट हाउस की सूची उपलब्ध नहीं करा पाए

 

 

The corporation did not have the list of hotels, the assembly speaker reprimanded in ajmer

 

नए निर्माणों में पानी, बिजली कनेक्शन तभी मिलेंगे जब निगम उन्हें निर्माण पूर्णता (कंपलीशन) का सर्टिफिकेट देगा। अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित होटल नाज अग्निकां*ड में 4 लोगों की मौ*त के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर आते ही सर्किट हाउस में बड़ी बैठक ली। उन्होंने समस्या की जड़ पर प्रहार करते हुए निगम के अधिकारियों से पूछा कि परकोटे के अंदर और बाहर कितनी होटलें व गेस्ट हाउस है। निगम के पास सूची नहीं थी तो उन्होंने कहा कि अफसर 15 दिन में अद्यतन सूची प्रस्तुत करें।

 

 

 

 

 

इस सूची में परकोटे के अंदर और बाहर बने और संचालित किए जा रहे सभी होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे और इसी तरह के अन्य निर्माणों का रिकॉर्ड हो। इस सूची में यह भी जानकारी दी जाए कि भवन मालिक ने कितने मंजिलों का नक्शा पास कराया था और कितनी मंजिल मौके पर निर्मित पाई गई। इनकी स्वीकृति ली गई है या नहीं। अगर कोई होटल या गेस्ट हाउस बिना स्वीकृति के चल रही है तो उसे तुरंत सीज किया जाए। इसमें प्रशासन व पुलिस का पूरा सहयोग लिया जाए।

 

 

 

 

देवनानी ने अफसरों से जानकारी ली कि कितनी होटल व गेस्ट हाउसों ने फायर एनओसी ली हुई है। कितनों ने एनओसी नहीं ली है। जिन्हें एनओसी जारी की गई है, निगम ने उसकी अंतिम बार जांच कब की थी, वर्तमान में होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम की क्या स्थिति है। आपातकाल में अग्निकांड से निपटने के क्या इंतजाम हैं? क्या वर्तमान होटल तक छोटे-बड़े अग्निशमन जा सकते हैं और आग बुझाने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम हो सकते हैं।

 

 

 

.देवनानी ने इन होटल व गेस्ट हाउस को जारी किए जा रहे बिजली व पानी के कनेक्शनों की भी जानकारी ली। उन्होंने टाटा पावर को निर्देश दिए कि वे यह सूची बनाएं कि होटल को स्वीकृत लोड क्या हैं और वहां वर्तमान में क्या लोड चल रहा है। स्वीकृत लोड से ज्यादा लोड खींचने वालों को नियमानुसार कैसे लोड बढ़ाया जा सकता है। कितनी मंजिल के लिए लोड स्वीकृत किया गया था और मौके पर कितना चल रहा है। उन्होंने निर्देशित किया अब से जो भी पानी व बिजली के कनेक्शन जारी हों, वे तभी जारी किए जाएं जब निगम उस भवन को पूर्णता (कंपलीशन) सर्टिफिकेट दे दे।

 

 

 

देवनानी ने यह भी निर्देश दिए है कि अगर कोई होटल या गेस्ट हाउस बिना निर्माण स्वीकृति, बिना फायर एनओसी के चल रहा है तो यह सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक है। इसे तुरंत बंद करवाया जाए। होटलों व बहुमंजिला भवनों में विद्युत सेफ्टी उपकरण लगाना भी अनिवार्य किया जाए। बैठक में कार्यवाहक आयुक्त नित्या के., अजमेर डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर मुकेश बाल्दी, उपायुक्त अनीता चौधरी, कीर्ति कुमावत, अभियंता रमेश चौधरी सहित निगम, टाटा पावर व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

घटना स्थल का किया निरीक्षण:

बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर शहर के डिग्गी बाजार में अग्निकां*ड स्थल होटल नाज क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना स्थल को देखा और अधिकारियों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निगम के अधिकारियों को कहा कि उस क्षेत्र की सफाई कराए और मलबे को हटाएं। सुरक्षा व अन्य पहलुओं का भी ध्यान रखा जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !