Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बिजली निगम कार्यालय का भ्रमण कर बिजली नियंत्रण एवं संचालन को देख अभिभूत हुई बेटियां

बेटियों का हौंसला बढ़ाने, उन्हें सफलता के टिप्स प्रदान करने और उनका आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत महिला अधिकारिता विभाग के संयोजन में शुरू किया गया नवाचार ‘‘ हमारी लाड़ो’’ अब गति पकड़ने लगा है तथा एक बड़ा अभियान बनने की ओर अग्रसर हैं। अधिकारियों से संवाद कर बेटियों की जिज्ञासाएं शांत की जाती है तथा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारी भी पूरे मनोयोग से जुट गए है। शनिवार को‘‘ हमारी लाड़ो’’ नवाचार के तहत मॉडल स्कूल सूरवाल एवं गीतादेवी स्कूल आदर्श नगर की बेटियों को वन विभाग के सहयोग से रणथंभौर सेंचुरी के जोन नंबर 6 में भ्रमण करवाया गया। यहां वन्य जीवों की स्वच्छन्द अठखेलियां देखकर बेटियां अभिभूत हुई तथा साथ गई महिला गार्ड्स से वन्य जीव, वनस्पति एवं प्रकृति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर ने ऑनलाइन जुड़कर बढ़ाया हौंसलाः- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन का बेटियों से लगाव एवं हमारी लाड़ो नवाचार से जुड़ाव इस बात से ही झलकता है कि जिले से बाहर होने के बाद भी वे अपने आप को हमारी लाड़ो से संवाद करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने जूम वीसी के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर बेटियों के साथ सवाल जवाब किए तथा बेटियों द्वारा किए गए सवालों के बेबाकी के साथ जवाब दिए। कलेक्टर ने बेटियों से कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत, आत्म अनुशासन एवं अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। कलेक्टर ने गंगापुर के राजकीय बालिका स्कूल एवं सवाई माधोपुर की सिटी गर्ल्स स्कूल की बेटियों से संवाद किया। उन्होंने बेटियों के सवाल कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए की गई तैयारियों के संबंध में जवाब दिया तो बेटियों द्वारा पूछे सफलता के मार्ग तथा उन जैसे पद पर पहुंचने के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी दी। राजबाग में बेटियों के लिए अलग से समय निर्धारित कर खेलने की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग पर कलेक्टर ने शीघ्र व्यवस्था का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने बेटियों का हौंसला बढ़ाया तथा उन्हें अच्छा इंसान बनने, अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया।

बिजली निगम की जानी गतिविधियांः-‘‘हमारी लाड़ो’’ नवाचार के तहत राबाउमावि सवाई माधोपुर की 15 बेटियों का दल ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पहुंचकर अधीक्षण अभियंता रामखिलाडी मीना, अधिशासी अभियंता एसके अग्रवाल, अशोक कुमार और प्रसारण की रेखा सुमन से संवाद कर बिजली निगम की समस्त गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं गंगापुर की राबाउमावि की बेटियों से एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक ऋचा चतुर्वेदी और महिला रोग विशेषज्ञ उषारानी ने संवाद किया एवं आत्म विश्वास को हाई रखने तथा सतत प्रयास करने की बात कही। बालिका सवाई माधोपुर स्कूल की बेटियों को बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजली का सदुपयोग करने, बिजली कैसे बनती है, कैसे वितरित होती है तथा बिजली निगम के 220 केवी नियंत्रण कक्ष, बिजली निगम के ट्रांसफार्मर, तड़ित रोधी उपकरण एवं अन्य सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बिजली निगम के अधिकारियों ने सौलर प्लांट के संबंध में जानकारी दी तथा बेटियों को हर क्षेत्र में सफलता के अवसर प्राप्त करने तथा सफल होने के लिए हौंसला बढ़ाया। बेटियों ने सवाल जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस मौके पर बिजली निगम की ओर से ‘‘हमारी लाड़ो’’ को उपहार भी दिए गए। हमारी लाडो अभियान के तहत राबाउमावि शहर की प्रधानाचार्या नीरू गोयल, पीआरओ, एडीईओ मंजू जैन ने भी बेटियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा जीवन में सफलता के लिए बुलंद हौंसले के साथ मेहनत करने की बात कही।

The daughters were overwhelmed to see the power control and operation by visiting the Electricity Corporation office in sawai madhopur

बिजली नियंत्रण एवं संचालन को देख अभिभूत हुई बेटियांः- बेटियों को बिजली निगम के प्रसारण कार्यालय में नियंत्रण कक्ष, किस प्रकार बिजली बंद की जाती हैं, किस प्रकार सप्लाई शुरू होती है। हॉट लाइन क्या है तथा बिजली कहां बनती है, कैसे सप्लाई होती के बारे में प्रसारण की रेखा सुमन ने जानकारी दी। बेटियां इन गतिविधियों को सामने देखकर काफी रोमांचित हुई। उन्होंने इससे जुड़े सवाल भी किए। लेखमाला शर्मा, सिमरन बानो, पायल राजपूत और मीनाक्षी सैनी सहित अन्य बेटियों ने ‘‘हमारी लाड़ो’’ अभियान का अनुभव बताते हुए कहा कि आज कलेक्टर से बात कर बहुत अच्छा लगा। वहीं बिजली निगम के एसई व अन्य अधिकारियों ने हमें सारी जानकारी देकर हमारा मान बढ़ाया। इस मौके पर गंगापुर में एडीएम, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता एवं सवाई माधोपुर में बिजली निगम के अधीक्षण, अधिशासी अभियंता, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !