Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गंदगी से भरे पड़े मुख्यालय के नाले, कैसे बदलेगा माधोपुर?

नव आगन्तुक युवा जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के साथ ही शुरू किए नवाचार “बदलेगा माधोपुर” अभियान की न केवल हवा निकलती दिख रही बल्कि नगर परिषद प्रशासन भी नवाचार को ठेगा दिखाकर जनता को गुमराह करने का भरपूर प्रयास कर रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी नाले लंबे समय से कीचड़, गंदगी व पॉलिथीन से भरे पड़े हैं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं करवाई जा रही है।

 

The drains of the headquarters filled with dirt, how will Madhopur change

 

जिला कलेक्टर ओला भी दिन निकलने के साथ ही नगर परिषद लवाजमे को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में घूम कर माधोपुर बदलेगा का ढिंढोरा पीट रहे है। पर गंदगी से भरे पड़े बड़े – बड़े नालों को देखने की उनको भी फुर्सत नहीं है। जानकारों के अनुसार इस संबंध में विभिन्न वार्ड पार्षदों एवं पीड़ित निवासियों ने भी कई बार नगर परिषद प्रशासनव जिला कलेक्टर को अवगत करा दिया है। नालों के भरे होने से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। नगर परिषद प्रशासन की इस लापरवाही से कैसे बदल पाएगा माधोपुर ये एक गम्भीर विचारणीय प्रश्न है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !