Sunday , 7 June 2026
Breaking News

16वीं विधानसभा का चतुर्थ अधिवेशन सोमवार 01 सितम्बर से

जयपुर: सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का चतुर्थ अधिवेशन सोमवार 01 सितम्बर से शुरू होगा। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधान सभा के इस अधिवेशन के संबंध में राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

तैयारियों की समीक्षा:

विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के चतुर्थ सत्र से संबंधित विभिन्‍न तैयारियों की समीक्षा की। देवनानी ने विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा को सत्र से संबंधित विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं को निर्धारित अवधि में किये जाने के आवश्यक निर्देश दिये है। सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्‍लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे।

 

 

The fourth session of the 16th Vidhan Sabha will begin on Monday, September 01

 

 

 

सर्वदलीय बैठक:

विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के चतुर्थ अधिवेशन से पूर्व विधान सभा में सर्वदलीय बैठक भी बुलायेगें। राजस्‍थान विधान सभा में अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की पहल की है। विधान सभा के इतिहास में यह महत्‍वपूर्ण नवाचार है। अध्‍यक्ष देवनानी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक के आयोजन से सभी दलों के सदस्‍यों में सकारात्‍मक विचारों के साथ पारस्‍परिक विचार-विमर्श और सामूहिक दायित्‍व का भाव बढ़ सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !