Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मासूम को मिला नया आश्रय, दत्तक माता-पिता की गोद में गूंजी किलकारी

सवाई माधोपुर: बाल संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत सवाई माधोपुर जिले में राजकीय दत्तक ग्रहण एजेंसी में आवासित एक मासूम बालिका को दत्तक माता-पिता का स्नेहिल आंगन प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर शुभम चौधरी द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर दत्तक ग्रहण के आदेश जारी किए गए, जिससे बालिका को स्थायी परिवार का सुखद अनुभव मिला। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिशु बालिका कुछ माह पूर्व ग्रामीणों को नवजात अवस्था में मिली थी।

 

 

The innocent child found a new shelter Sawai Madhopur News

 

 

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मदद से बालिका को सुरक्षित संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार शिशु गृह में भेजा गया। वहाँ बालिका को समुचित देखभाल एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। बालिका के जैविक परिजनों की तलाश हेतु समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करवाई गई। परंतु दो माह की अवधि में किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। फलस्वरूप, बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से स्वतंत्र घोषित किया गया।

 

 

 

 

इसके बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दत्तक ग्रहण पोर्टल पर बालिका का विवरण अपलोड किया गया। पोर्टल से अभिभावकों के साथ सफल मेलिंग एवं केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर जिला कलक्टर द्वारा दत्तक ग्रहण के आदेश जारी किए गए। इस मानवीय पहल से न केवल बालिका को सुरक्षित पारिवारिक वातावरण मिला, बल्कि नए माता-पिता के जीवन में भी खुशियों की नई शुरुआत हुई।

 

 

 

मासूम की किलकारी से गूंजते घर में परिजनों में अत्यंत उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल है। राजकीय दत्तक ग्रहण एजेंसी एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा इस प्रकार की संवेदनशील प्रक्रियाओं के माध्यम से अनाथ एवं असुरक्षित बच्चों को सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने का प्रशंसनीय कार्य निरंतर किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !