Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म मानकर राज्य सरकार ने 3 साल आमजन की सेवा की – जिला प्रभारी मंत्री

वर्तमान राज्य सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री ने 18 विकास कार्यो का लोकार्पण – शिलान्यास किया, किसान मेले में गिनाई 3 साल की उपलब्धियां
वर्तमान राज्य सरकार के 3 साल पूर्ण होने पर आज सोमवार को जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव ने सूचना केन्द्र पर 2 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर अवलोकन किया, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, जिला स्तरीय कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर अवलोकन किया, प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया तथा राज्य के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार किये गये जिले के एकीकृत पोर्टल को लांच किया। कार्यक्रम में जिला दर्शन पुस्तिका एवं जिला पर्यावरण प्लान पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
जिला प्रभारी मंत्री ने फूल उत्कृष्टता केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में 38 करोड़ 56 लाख 71 हजार लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण तथा 10 करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपए लागत के 9 ही कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा, खण्डार एमएलए अशोक बैरवा, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, जिला प्रमुख सुदामा मीना, उपजिला प्रमुख बाबूलाल मीना, सवाई माधोपुर नगरपरिषद सभापति विमल महावर, सवाईमाधोपुर प्रधान निरमा मीना, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, चौथ का बरवाड़ा प्रधान सम्पत पहाडिया, शिवचरण बैरवा, डिग्गीप्रसाद मीना, कैलाशी देवी मीना, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ उत्तम सिंह शेखावत व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने 45 लाख रुपए लागत से निर्मित ढेड किमी लम्बी नींदडदा सम्पर्क सड़क, 50 लाख रुपए लागत की 2.95 किमी लम्बी बिछोछ बाटोदा सड़क से सरसाली सम्पर्क सड़क, 91.25 लाख रुपए लागत की 3.53 किमी लम्बी रामगढ़ मुराड़ा-शिवान की ढाणी सम्पर्क सड़क, 140 लाख रुपए लागत की साढे 3 किमी लम्बी खिदरपुर सोप रोड-एमडीआर-132 मिसिंग लिंक सड़क, 120 लाख रुपए लागत की 3 किमी लम्बी कुरेडी-खिदरपुर जाटान मिसिंग लिंक सड़क, 44.53 लाख रुपए लागत की 1.7 किमी लम्बी खंण्डार बालेर रोड़-कुरेडी सड़क, 104 लाख रुपए लागत की 4.2 किमी लम्बी खिजूरी-पांचोलास सड़क का शिलान्यास किया।
इसी प्रकार नवनिर्मित गम्भीरा-सूखा, खेडली बिछोेछ-बाटोदा, सिकन्दरा-नादौती-गंगापुर रोड़ सड़कों के निर्माण/सुदृढीकरण कार्यों, ढील बांध जीर्णोद्धार कार्य , गोठडा, बालेर, निमोद राठौड व शेषा में सहकारिता विभाग के नवनिर्मित गोदामों का लोकार्पण किया। लोरवाडा तथा जटवाड़ा कलां पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया जिसके लिये क्रमशः 190.92 लाख तथा 233.20 लाख रू स्वीकृत हैं। जिला प्रभारी मंत्री ने सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा जिला प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, जिला प्रमुख सुदामा मीना, सवाई माधोपुर नगरपरिषद सभापति विमल महावर के साथ इसका अवलोकन किया तथा इसे आमजन के लिये उपयोगी बताया, प्रजेंटेशन की प्रशंषा की। पीआरओ सुरेश चन्द्र गुप्ता ने उन्हें प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के लगे चित्रों, उनसे सम्बंधित योजनाओं में जिले की प्रगति के सम्बंध में फीडबैक दिया।
इसके बाद जिला प्रभारी मंत्री ने फूल उत्कृष्टता केन्द्र, सवाई माधोपुर में किसानों द्वारा लगाई फल-फूल प्रदर्शनी का फीता काट कर शुभारम्भ किया तथा अन्य अतिथियों, किसानों के साथ इसका अवलोकन किया। उन्होंने आत्मा योजना में चयनित प्रगतिशील 10 किसानों को कृषि मेले में पुरूस्कृत किया। इनमें बगलाई के पृथ्वीराज मीना, बन्धावल के रामचरन मीना, रामडी के हरिकेश मीना, कुशलपुर के रमेशचन्द माली, बिच्छूदौना के रामधन मीना, लोदीपुरा के विरेन्द्र सिंह गुर्जर, जटवाड़ा कलां के रामवतार, डिडवाणी के संतोष स्वामी, अलूदा के रामजीलाल मीना तथा मोरपा के दिगम्बर सिंह राजपूत हैं।
The minister in charge inaugurated 18 development works the foundation stone in sawai madhopur
सेवा ही कर्म, सेवा ही धर्म मानकर 3 साल आमजन की सेवा की:-
जिला प्रभारी मंत्री ने उपस्थित किसानों को बताया कि वर्तमान सरकार के अब तक के 36 माह के कार्यकाल में से 18 माह कोराना आपदा होने के बावजूद विकास और सामाजिक सुरक्षा के ऐतिहासिक कार्य हुये। प्रधानमंत्री जी ने भी राजस्थान के कोरोना प्रबंधन मॉडल की प्रशंषा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आव्हान पर 1 भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया, पैदल नहीं चलने दिया। कोरोना में सगे सम्बंधी पराये हो गये लेकिन राज्य सरकार ने आमजन के हाथ को मजबूती से पकड़ा, उन्हें चिकित्सा के साथ-साथ आर्थिक सहारा दिया।
सवाई माधोपुर जिले में ही मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में 2 अनाथ , 105 विधवा व 84 पालनहार को पैकेज मिला। कोरोना काल में रोजगार प्रभावित होने पर जिले के 8212 लोगों को 2 करोड 10 लाख 22 हजार रूपए की एक्सग्रेसिया सहायता राशि दी गई। जिले में सरकारी अस्पतालों में 11 ऑक्सीजन प्लांट निर्मित किये गये। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं व विकास की दृष्टि से बड़ा उपहार है। पहले मंहगे इलाज के चलते लोगों पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता था। लोग अपना मकान, पशुधन, गहने बेचकर भी इलाज करवाते थे लेकिन पूर्ववर्ती काल में हमने सीएम निःशुल्क दवा और सीएम निःशुल्क योजना संचालित कर इस समस्या का बहुत हद तक समाधान किया। अब इस कार्यकाल में इन योजनाओं में दवा और जॉंच की संख्या बढाई और इससे भी बढकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जिससे सरकारी के साथ ही बडी संख्या में निजी अस्पतालों में भी निःशुल्क इलाज, जटिल ऑपरेशन हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान को पूर्ण  सफल बताया जहां आमजन के बरसों से अटके सार्वज्निक और व्यक्तिगत कार्य हुये, समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ, पट्टे, पेंशन सम्बंधी लाखों स्वीकृतियां जारी हुई।
प्रभारी मंत्री ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा गत 3 साल में अर्जित उपलब्धियॉं गिनाते हुये समस्त आमजन की ओर से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को शुभकामनायें प्रेषित की तथा वादा किया कि आगामी 2 साल में इससे भी अधिक विकास होगा, सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढेगा। उन्होंने खण्डार विधायक की जिले में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढावा देने की मांग पर राज्य स्तर से स्वीकृति जारी करवाने के लिये पूर्ण प्रयास की बात कही।
1 व्यक्ति 10 को जागरूक करें –
जिला प्रभारी सचिव समित शर्मा ने बताया कि गत 3 साल में सवाईमाधोपुर समेत पूरे राज्य में काफी विकास हुआ है। उन्होंने उपस्थित किसानों को अन्नदाता, धरतीपुत्र बताते हुये उनके सम्मान में ‘‘ मेरे देश की धरती सोना उगले’’ गीत गाया तथा कहा कि किसान जो संकल्प ले लेता है, पूरा करता है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पालनहार, छात्रवृत्ति, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना, कृषि विभाग की विभिन्न अनुदान व सहायता योजनाओं की जानकारी देकर उपस्थित किसानों को संकल्प दिलाया कि प्रत्येक किसान अपने सम्पर्क में आने वाले 10 लोगों को इनकी जानकारी देगा तथा इसका लाभ दिलवायेगा।
प्रत्येक सेक्टर में हुआ विकास, प्रशासन गांवों के संग से मिली बडी राहत- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उपस्थित किसानों को कोरोना के भीषण दौर तथा इसके बाद चिकित्सा ढांचे को मजबूत बनाने के लिये किये गये प्रयासों की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि 18 साल से अधिक आयु के 82 प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 की पहली और 73 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगा ली है। जिले के 57065 किसानों के सहकारी समितियों के माध्यम से लिये गये 179 करोड 68 लाख रू के ऋण माफ किये गए। गत 3 साल में सहकारी समितियों ने  369104 किसानो को 973 करोड 31 लाख रू के ऋण वितरित किये। प्रशासन गॉवों के संग अभियान के तहत जिले में 22365 खातों का शुद्धिकरण, 1753 खातों का आपसी सहमति से विभाजन, 1068 रास्ता विवादों का निस्तारण किया, 437 गैर खातेदारों को खातेदारी प्रदान गई । 27293 नामान्तरण दर्ज किये गये, 427 सार्वजनिक प्रयोजनार्थ के भूमि आवंटन, 2720 सीमा ज्ञान, पत्थर गढी के प्रकरणों का निस्तारण, 24277 जारी मूल निवास, खसमत प्रमाण पत्र जारी किये गये इसी प्रकार 30360 राजस्व रिकॉर्ड की नकले जारी कर राहत प्रदान की गई। पंचायत राज विभाग ने 22134 आवासीय पट्टे जारी किये गये।
अभियान के दौरान 640 हैण्डपम्पो की मरम्मत की गई एवं 1049 पानी के सैम्पल लिये जाकर गुणवत्त की जॉच की गई। कृषि विभाग द्वारा 6075 मिट्टी के नमूनों का संग्रहण एवं 6237 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कुल 7681 पेंशन स्वीकृत की गई एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 200 प्रकरण एवं मुख्यमंत्री पालनहार योजना में 1247 प्रकरण स्वीकृत किये गयें। चौथ का बरवाड़ा में तहसील, खण्डार में एस.सी. बालक छात्रावास और राजकीय महाविद्यालय, गंगापुर सिटी में सदर थाना मकसूदनपुरा और चौथ का बरवाडा में देवनारायण आवासीय विद्यालय भवनों का निर्माण पूर्ण हुआ तथा बडी संख्या में विकास कार्य प्रगति पर हैं। कलेक्टर ने संकल्प जताया कि जिला प्रभारी मंत्री के निर्देशन में सवाईमाधोपुर में विकास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये जायेंगे।
3 साल में हुआ अभूतपूर्व विकास – खण्डार विधायक अशोक बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत के नेतृत्व में गत 3 साल में राज्य का सम्पूर्ण विकास हुआ है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री जी के आव्हान पर सभी ने जन सेवा की। प्रशासन गांवों के संग अभियान में बडी संख्या में ग्रामीणों को मौके पर ही राहत मिली है। कृषि और बागवानी में जिले में नवाचार को प्रोत्साहन मिले, फूड प्रोसेस उद्यम को प्रोत्साहन मिले।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !