Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रशासन गांवो के संग अभियान के खिरनी शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान

आपसी सहमति से करवाये खाता विभाजन, मिटी झगड़े की जड़

 

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत खिरनी में आयोजित शिविर खातेदार धोडी पत्नी अमरचन्द, झुमा पत्नी जगली जाति गुर्जर निवासी खिरनी के लिए वरदान साबित हुआ। इनका खाता विभाजन होने से झगड़े की जड़ खत्म हो गई।

 

 

 

 

 

लाभार्थी अपनी सामलाती भूमि खसरा नंबर 682, 683 व 684 का बंटवारा करवाने हेतु कई वर्षों से परेशान थे। इन लोगो को सरकारी योजना एवं कृषि लोन लेने मे काफी असुविधा रहती थी। शिविर में अपनी समस्या शिविर प्रभारी एसडीएम मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो उन्होंने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी खिरनी को तकास्मा स्कीम तैयार करने के आदेश प्रदान किये।

 

 

 

 

 

पटवारी हल्का द्वारा मौके पर तकास्मा स्कीम तैयार की एवं मौके पर ही खातेदारो के बटवारा करवाया गया। आज सामलाती भूमि अलग- अलग होने से खातेदारो द्वारा संतुष्टि जाहिर की और प्रसंन्नता व्यक्त की और कहा प्रशासन गांवो के संग अभियान -2021 हमारे लिए वरदान साबित हुआ हमारी जमीन का बंटवारा होने से झगड़े फसाद की जड़ खत्म हो गई।

 

 

 

गरीब व जरूरतमंदो को जारी हुए मकानों के पट्टे

 

 

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के खिरनी शिविर में लाभार्थियों को आवेदन करने पर पट्टे मिलने पर लाभार्थी खुश नजर आए। ग्राम पंचायत खिरनी निवासीयान सगीरन बेगम पत्नी हुसैन और रूकसाना बेगम पत्नी सबदर शाह ने बताया कि उनके मकानों को बने 20 – 30 वर्ष हो गये परन्तु आज तक किसी ने हमे पट्टा जारी नहीं किया और वर्षों से अपने मकानों का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रहे है।

 

 

 

 

 

उन्होने बताया कि प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर मे उपस्थित होकर शिविर प्रभारी को समस्या बताई। उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए पट्टे जारी करने के आदेश प्रदान दिए। पट्टा मिलने पर दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा सरकार के अभियान की सराहना की।

 

 

 

Account division done with mutual consent, root of soil dispute in Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan

 

 

 

 

आम रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त

 

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत शिविर में ग्रामीणों को अतिक्रमण की समस्या से निजात मिली। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खिरनी मे आबादी के बीच रास्ते पर अतिक्रमण हो रहा था। शिविर में ग्राम पंचायत खिरनी के ग्रामवासियों द्वारा परिवाद प्रस्तुत कर अपनी पीड़ा शिविर प्रभारी बताई।

 

 

 

 

उन्होनें परिवाद पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं गठित कमेटी के सदस्यों को भेजकर आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया। अतिक्रमण हटने से खुशी जाहिर की एवं प्रशासन गांवो के संग अभियान लगाने के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

 

 

दिव्यांग प्रमाण पत्र मिला तो खिला चेहरा

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान ग्यारसी देवी के लिए सुकूनभरा रहा। खिरनी की ग्यारसी देवी पत्नी रामजीलाल मीना ने बताया की वे लंबे समय से दिव्यांग प्रमात्र पत्र बनवाने हेतु कभी जयपुर कभी सवाई माधोपुरके चक्कर लगा रही थी, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन पाया।

 

 

 

सोमवार को वे खिरनी के शिविर में आए तथा मलारना डूंगर एसडीएम योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो उन्होंने समस्या सुनकर तत्काल विकलांग परीक्षण करने के आदेश दिये। वहां उपस्थित मेडिकल टीम ने मोके पर विकलांगता का परीक्षण कर तुरन्त विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया।

 

 

 

विकलांग प्रमाण मिलने पर उन्हें कई सुविधाएं मिल सकेगी। प्रार्थीया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा प्रशासन गांवों के संग अभियान मेरे लिए वरदान साबित हुआ।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !