Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बाढ़पुर गांव में चोरों ने एक ही रात में 5 मकानों के तोड़े ताले 

बाढ़पुर गांव में एक ही रात में चोरों ने पांच घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने 5 मकानों के ताले तोड़ दिए। सुबह जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि देर रात को चोरों ने 5 घरों के ताले तोड़ जेवरात, नगदी व कीमती सामान चोरी कर चुरा ले गए और इस बात की पीड़ित परिवारों को जरा सी भनक भी नहीं लगी। पीड़ित प्रभूलाल बैरवा का परिवार मकान के बगल वाले कमरे में सो रहा था।

 

 

चोरों ने मकान में घुसने के बाद सबसे पहले जिस कमरे में घुसे वहां के लाइट के तार काटे फिर चोरों ने कमरे के ताले को तोड़ कर दो बक्सों में रखे सामान खंगाले जिसमें प्रभु बैरवा ने अपनी बेटी के कान के सोने के आभूषण, टोपिस, हाथ का हथफूल और अपनी बेटी के रखे पांच हजार की नकदी चुरा ले गए। वहीं 10 हजार खुद के रखे वो भी पार कर ले गए। इसी प्रकार स्कूल के समीप हंसराज पुत्र जगन्नाथ गुर्जर की बहू के जेवरात वाले बक्से को चोरों ने उठाकर एक गेंहू के खेत में पटक दिया।

 

Thieves broke the locks of 5 houses in one night in Barhpur khandar

 

 

जहां पर संदूक खोलकर बहु के पांच सौ ग्राम की कनकती व 7 हजार रुपए निकाल कर ले गए और कपड़ों को छोड़कर चल गए। हंसराज ने बताया कि बेटा मजदूरी करने के लिए जयपुर गया हुआ है घर पर बहू और सास दोनों सो रही थी लेकिन चोरों ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी। इसी प्रकार राजेश बैरवा पुत्र गोरधन के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजेश बैरवा की पत्नी ने बताया कि वह घर पर ही सो रही थी जिसमें उसने अपने परिवार के लिए 2 हजार 500 रुपये रखे हुए थे।

 

 

जिसमें चोरों को सन्दुक में उनको पांच सौ रुपए ही मिले और दो हजार कपड़ो में रखे हुए थे जिससे वो बच गए। चोरों को मोती गुर्जर के घर से खाली हाथ लौटना पड़ा, पास ही के घर हंसराज उर्फ गोरया की बेटी का एक चांदी की चेन व चार हजार मजदूरी रुपये पार कर लिए। गांव के सरपंच पति बृजेश ने सुबह सभी के घर जाकर चोरी की घटना को देखकर पुलिस को सुचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !