Saturday , 5 September 2026
Breaking News

108 वर्षीय वृद्धा का रेता गला, फिर दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े चुरा ले गए चोर 

गंभीर घायल पीड़िता को एसएमएस अस्पताल में कराया भर्ती,  गंगापोल गेट के बाहर पुलिया के नजदीक हुई वारदात

 

जयपुर:- राजस्थान की राजधानी जयपुर में गंगापोल गेट के बाहर के एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गंगापोल गेट के बाहर पुलिया के नजदीक चोर गत रविवार को सुबह एक मकान घुस गए। जहां पर चोरों ने 108 वर्षीय वृद्धा जमना देवी मीणा के बेरहमी से दोनों पैर काटे और चांदी के कड़े चुराकर ले गए। इसके चोर जमना देवी को घर के अंदर से बाहर बने हुए बाथरूम में घसीटकर ले गए। इसके बाद वृद्धा का गला रेत दिया। फिर चोरों ने धारदार हथियार से वृद्धा के पैर काटकर कडे़ निकाल लिए।

 

 

इसके साथ ही गले में पहना हुआ वृद्धा का सोने का जोल्या भी ले गए। घटना का पता सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर उस वक्त चला जब दूसरी मंजिल पर रहने वाला किराएदार युवक बाथरूम में गया। युवक ने जब वृद्धा को लहूलुहान देखा तो वह जोर से चिल्लाया। इसके बाद परिजन एकत्रित हो गए। घायल वृद्धा को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती करावाया गया है। सोनू ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।

 

 

Thieves stole silver rings by cutting off both legs of 108 year old old lady in jaipur rajasthan

 

 

पुलिस ने किराएदारों से भी की पूछताछ:-

वृद्धा की रिश्तेदार ललिता ने बताया कि जमना देवी के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी गंगा का पीहर सूरजपोल गेट के पास है, जबकि दूसरी छोटी बेटी गोविंदी मां के पास ही रहती थी। गोविंदी के एक बेटा व एक बेटी है। बेटा सोनू अपने ससुराल गया हुआ था। घटना के समय घर पर गोविंदी, ममता व जमना देवी के अलावा मकान में रह रहे 11 किराएदार जो की अलवर, उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी है मौजूद थे। पुलिस किराएदारों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

 

 

एफएसएल टीम ने किया मौका मुआयना:-

पुलिस ने एफएसएल टीम से मौका मुआयना करवाया। प्राथमिक जांच के बाद वारदात में किसी अपने ही परिचित का हाथ होने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि लुटेरे वृद्धा के हाथों में पहने हुए चांदी के कड़े नहीं लेकर गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !