शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित की जा रही जून 2023 सत्रांत परीक्षा में तीन विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गये है।

प्राचार्य एवं केन्द्राधीक्षक प्रो. गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में चल रही सत्रांक परीक्षा में आज शुक्रवार को सांयकालीन पारी में उड़नदस्ते के अधिकारियों डाॅ. धनकेश मीना, डाॅ. विनायक लोदवाल, डाॅ. लखपत मीना, डाॅ. धनराज मीना के द्वारा तीन परीक्षार्थियों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया तथा अनुचित साधन से नकल का प्रकरण बना कर विश्वविद्यालय को भेजा गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया