Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पेट की बीमारी से जूझ रहे बाघ टी-57 को ट्रेंक्यूलाइज कर उपचार के बाद जंगल में छोड़ा 

रणथंभौर के बाघ टी-57 के बीमार होने पर वन विभाग की टीम ने बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पशु चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। पशु चिकित्सकों ने बाघ को फ्लूड थैरेपी दी और ड्रिप चढ़ाकर कई प्रकार के ताकतवर व पाचन क्रिया को ठीक करने वाली दवाएं तथा विटामिन दिए। इसके बाद बाघ को रणथंभौर के जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। जानकारी के अनुसार गत दिनांक 20 दिसबर को बिदाकड़ा खाल नाका गुड़ा मानसरोवर में रेंज ऑफिसर महेश शर्मा द्वारा बाघ टी-57 के बीमार होने की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद चिकित्सकों और अधिकारियों ने बाघ को देखा तो बाघ पानी के पास लेटा हुआ था और काफी कमजोर स्थिति में लग रहा था। इसीलिए तुरंत वेटरनरी इंटरवेंशन के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई।

 

Tiger T-57 tranquilized and released in the forest after treatment

 

इस पर रात भर मॉनिटरिंग के बाद अनुमति मिलने पर गत बुधवार को चिकित्सकों की टीम ने मुख्य वन संरक्षक एसआर यादव, एसीएफ मानस सिंह और एनटीसीए के प्रतिनिधि दौलत सिंह  की उपस्थिति में उपचार किया गया और बाद में बाघ को 24 घंटे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। जिसे आज गुरुवार को सुबह दस बजे मुख्य वन संरक्षक एसआर यादव, उप वन संरक्षक संग्राम सिंह कटियार और रेंज ऑफिसर महेश शर्मा, आरओपीटी के साथ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गर्ग के साथ ने बाघ को काफी अलर्ट और एक्टिव देखा और अच्छा मुंवमेट कर रहा था। लेकिन शाम पांच बजे तक बाघ ने कुछ नहीं खाया। आज शाम को पुनः चिकित्सकों की टीम और अधिकारियों ने देखा तो बाघ पुनः dull and depressed था और एक जगह बैठा रहा। वन्य जीव चिकित्सक और स्टाफ लगातार टाइगर की मॉनिटरिंग कर रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !