Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करें अधिकारी : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आमजन की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई स्थानीय स्तर पर तत्परता के साथ जीरों पैंडेन्सी के लक्ष्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करेंए जिससे आमजन को परेशानी नहीं हो।
डॉ. सिंह जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्यों की समीक्षा करें और जो कार्मिक अपने कार्य में कोताही बरत रहा है उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने सीमाज्ञान के लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए तथा गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के संबंध में बकाया प्रकरणों का मिशन मोड में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Timely disposal pending cases collector
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित 27 बिन्दुओं के आधार पर अपने क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की लगातार समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों में जीरों पैंडेन्सी के लिए अधिकारी प्रयास करें। जिला कलेक्टर ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण लक्ष्य अनुसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकार की राजस्व आय एवं वसूली लक्ष्य अनुसार पूर्ण की जावें। उन्होंने एल.आर.एक्ट एवं एम.ए.सि.टी. के प्रकरणों के भी त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने खातेदारी के मामलों में रिकॉर्ड एवं मौके की जांच कर सभी विवाद रहित मामलों में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विचाराधीन राजस्व मुकदमों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के प्रयास किये जायें ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने सभी प्रकार की बकाया राजस्व वसूली के लिए मिशन मोड में प्रयास करने एवं शत-प्रतिशत वसूली किये जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में पंजीयन, म्यूटेशन, जमाबंदी, सीमाज्ञान, प्राथमिक जांच, तहसीलदार लेवल की जांच, सेग्रिगेशन, कम्प्यूटर में म्यूटेशन फीडिंग और मॉडल रिकॉर्ड रूम के प्रकरणों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।

संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण करें:- बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने संपर्क पोर्टल एवं 181 पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल एवं अन्य प्लेटफार्म पर दर्ज प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने निर्देश दिए।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में एडीएम कैलाश चन्द्र, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, एसडीएम गंगापुर विजेन्द्र मीना, एसडीएम मलारना डूंगर मनोज वर्मा, एसडीएम खंडार रतनलाल अटल, एसडीएम बामनवास हेमराज परिडवाल, एसीपी जगदीश कुमार सहित सभी तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !