Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न

सवाई माधोपुर: हज यात्रा 2025 के लिए चयनित सवाई माधोपुर जिले के हज यात्रियों को आवश्यक धार्मिक प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों से अवगत कराने के उद्देश्य से शनिवार को जामा मस्जिद, शहर सवाई माधोपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई।

 

Training and vaccination program for Hajj pilgrims completed in sawai madhopur

 

 

इसके पश्चात जयपुर से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने हज यात्रा की संपूर्ण प्रक्रिया, धार्मिक विधियों, महत्वपूर्ण नियम-कायदों एवं यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने हज के अरकान आवश्यक कर्तव्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला, जिससे यात्री आगामी यात्रा में किसी भी कठिनाई से बच सकें। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हज यात्रियों का आवश्यक टीकाकरण भी किया गया।

 

 

 

 

यात्रियों को स्वास्थ्य सुरक्षा, सफर के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और विशेष दिशा-निर्देशों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी यात्रियों के सफल और सुरक्षित हज यात्रा की कामना की गई। इस अवसर पर खिदमतगार ग्रुप की ओर से हाजियों को शरबत भी पिलाया गया। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना, ब्लॉक नोडल शिक्षा अनुदेशक मोहम्मद नईम, इरशाद अंसारी, बसारत, मन्नान, जियाउल इस्लाम, वहीद अली, कलाम, हासिम तथा हज कमेटी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !