Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हिंट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में ट्रक और डंपर चालकों का चक्का जाम 

केंद्र सरकार द्वारा कुछ दिनों पहले लाए गए हिंट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में ट्रक और डंपर चालकों ने चक्का चाम कर दिया है।

 

चालकों का कहना है कि यह कानून गलत है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।  इसी मांग को लेकर मुंबई, इंदौर से लेकर दिल्ली – हरियाणा, यूपी और राजस्थान सहित कई जगहों पर ट्रक चालकों ने अपने-  अपने ट्रक सड़कों पर खड़ा कर जाम लगा दिया है

 

 

Truck and dumper drivers block traffic across the country in protest against Hint and Run law

 

 

 

आखिर क्या है हिंट एंड रन कानून?

दरअसल केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा। पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था।

 

 

 

हालांकि अब इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था। सरकार के इस फैसले के बाद ट्रक चालकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इनका कहना है कि यह गलत है। सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। इसको लेकर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक – 3 क्षेत्र में भी ट्रक ड्राइवर्स ने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया है और जमकर नारेबाजी की है। हालांकि पुलिस के समझाने पर उन्होंने अपने वाहन हटा दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !