Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस जाप्ता पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार 

बौंली थाना पुलिस ने वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस जाप्ता पर जानलेवा हमला कर बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने वालेे दो आरोपियों को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी घमण्डीलाल और बाबूलाल को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशऩ में सुरेश कुमार खींची एएसपी गंगापुर सिटी व तेजकुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में अनुसंधानाधीन मामलों मे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गत दिनांक 15.02.2022  को देहलोद गांव में पुलिस जाप्ता पर जानलेवा हमला कर अवैध बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के दो आरोपी घमण्डीलाल पुत्र भवानीराम निवासी भडकोली मलारना डूंगर, बाबूलाल पुत्र फेलूराम निवासी महेशरा बौंली को कल गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

 

Two accused of murderous attack on police Japta arrested in bonli sawai madhopur

 

उल्लेखनीय है कि आरोपियों के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में थाना बौंली पर मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है की मामले में वांछित ट्रैक्टर-ट्रॉली को पूर्व में ही गत दिनांक 10.03.2022 को जब्त किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्रीकिशन थानाधिकारी थाना बौंली, हरिशंकर सहायक उपनिरीक्षक, राजेन्द्र सिहं कांस्टेबल और सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !