Saturday , 5 September 2026
Breaking News

छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी हीरालाल पुत्र प्रभु और मुकेश पुत्र हीरालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुष लगाये जाने हेतू चलाए जा रहे अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व अनिल कुमार डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी गोपालराम के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित आरोपी हीरालाल पुत्र प्रभु निवासी वीरपुर, मुकेश पुत्र हीरालाल निवासी वीरपुर थाना बहरावण्डा कलाॅ को गिरफ्तार किया गया।

 

Two accused wanted in case of molestation and assault were arrested

 

गत 19 अगस्त 2023 को कमलेश माली पुत्र प्रभु लाल निवासी वीरपुर थाना बहरावण्डा कलां ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी खेत पर काम कर रहे थे अप्रार्थी हीरालाल हमारे खेत की मेड को काटने लगा प्रार्थी ने मना किया तो अप्रार्थी हीरालाल व उसके लडके मुकेश व उसकी पत्नी ने प्रार्थी व प्रार्थी की पत्नी के साथ मारपीट की एवं हीरालाल व उसके लडके ने प्रार्थी की पत्नी के साथ मारपीट की एवं बेअदब कर दिया। जिस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !