Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार

गंगापुर सिटी में दुकान से घर लौट रहे युवक से मोबाइल स्नैचिंग का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित युवक की ओर से गंगापुर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित नितिन उर्फ सोमिल जिंदल पुत्र संतोष कुमार गुप्ता निवासी रोडवेज बस स्टैंड के पीछे, वैद्य कॉलोनी गंगापुर सिटी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया की वह गंगापुर सिटी में फुटवियर की दुकान पर कार्य करता है। गत 9 जुलाई को शाम 7:30 बजे दुकान से अपने घर की ओर जा रहा था।

 

Two bike riders escaped after snatching mobile from hand in one fell swoop in gangapur city

 

इस दौरान वैद्य कॉलोनी के अंदर पीछे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो बाइक सवार आए और मोबाइल OPPO F19S को हाथ में से छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक सवार बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल की तो उनके बारे में पता चला कि वह ग्राम सलेमपुर तहसील सपोटरा के रहने वाले हैं। जो स्मैक जैसे पदार्थ का नशा करते हैं। तथा नशे के लिए आम आदमी के मोबाइल को छीनकर ले जाते हैं। पीड़ित ने कोतवाली थाने गंगापुर सिटी में रिपोर्ट देकर चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने की अपील की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !