Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दो हजार का ईनामी बदमाश भंवर परिता लुधियाना से गिरफ्तार

जिले के थाना गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने 9 मामलों में फरार चल रहे ईनामी बदमाश भंवर परिता पुत्र प्रीतम मीणा निवासी परिता थाना कुडगांव जिला करौली को लुधियाना से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों एवं ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची व मुनेश कुमार उप अधीक्षक वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के सुपरविजन में ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबीर की सूचना के अनुसार ईनामी बदमाश भंवर परिता लुधियाना में फिरोज गांधी मार्केट में काम कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस की एक विशेष टीम लुधियाना भेजी गई। टीम ने सार्थक प्रयास कर ईनामी बदमाश को राउण्ड अप करने में सफलता प्राप्त की है।

 

Two thousand prize crook Bhanwar Parita arrested from Ludhiana in sawai madhopur

 

ईनामी बदमाश भंवर परिता के विरूद्ध करीब एक दर्जन प्रकरण हत्या का प्रयास, अपहरण, गंभीर मारपीट, चौथ वसूली एवं अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के प्रकरण जिला करौली, दौसा, जयपुर और सवाई माधोपुर में दर्ज हैं। ईनामी बदमाश भंवर पारित ने लुधियाना तथा जयपुर में अधिकांश फरारी काटी है।

 

 

भंवर परिता शातिर एवं चालाक बदमाश है जिस स्थान पर रहता था उस स्थान से करीब 20-30 किमी. आकर अपने परिजनों व मित्रों से सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क करता था। फरारी के दौरान किए गए अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जिला करौली द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 2000 रूपए का ईनाम घोषित किया हुआ था। इस कार्रवाई में पुलिस टीम करण सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, अजीत सिंह मोगा सहायक उपनिरीक्षक सायबर सेल, हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल, लख्मीचन्द, ऋषिकेश व विजय कांस्टेबल का विशेष योगदान रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !