Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

“हमारी लाडो” नवाचार के तहत स्कूलों में पहुंच अधिकारियों ने बेटियों का बढ़ाया हौंसला 

हमारी बेटियां नही है किसी से कम, हौंसला एवं उचित मार्गदर्शन मिले तो हर लक्ष्य आसान 
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियो को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार‘‘हमारी लाडो’’ गति पकड़ रहा है। नवाचार के तहत आज शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों से संवाद किया तथा सफलता के टिप्स दिए।
बेटियों से संवाद कर उनके साथ जानकारियां साझा की व बेटियों में स्वालंबन के गुण पैदा करने का प्रयास किये। शनिवार को” हमारी लाडो” कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अधिकारियों ने बेटियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। वक्ताओं ने कहा हमारी बेटियां नहीं है किसी से कम, हौंसला एवं उचित मार्गदर्शन मिले तो हर लक्ष्य आसान है।
बौंली ब्लॉक के बिच्छीदोना, मकसुदनपुरा और मलारना स्टेशन के स्कूल में उपखंड अधिकारी सहित आयुर्वेद चिकित्सक ने बेटियों की जीवन मे आगे बढ़ने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत का पाठ पढ़ाया। सवाई माधोपुर ब्लॉक के भदलाव में सरपंच राधा मीना एवं कुंडेरा सीएचसी की डॉक्टर पिंकी गुप्ता ने सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बेटियों को प्रेरित किया तथा पहला सुख निरोगी काया का संदेश देते हुए दिनचर्या के बारे में जानकारी दी।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय रईथा खुर्द में सरपंच विजेंद्र गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य हरिसिंह व एसडीएमसी सदस्य हरिराम ने बेटिया को जीवन के अनुभव सुनाये व अनुभवों का लाभ लेने की बात कही।
Under the Hamari Lado innovation, the access officers encouraged the daughters in the schools in sawai madhopur
गंगापुर सिटी के तलवाड़ा व रामगढ़ मुराडा में एसडीएम, नायब तहसीलदार व आयुर्वेद चिकित्सक ने  ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों की एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इसी तरह मुई एवं डेकवा में रामजीलाल जाट एसीबीईओ, पशु चिकित्सक व बिजली निगम अभियंता ने पशुपालन व बिजली से संबंधित जानकारी साझा की।
खंडार के पाली एवं बहरावंडा खुर्द में संवाद के दौरान अधिकारियों ने बालिकाओं से कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है। शिक्षा अधिकारियों ने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी।
इसी तरह बामनवास, बौंली ब्लॉक के विद्यालयो में आयोजित हमारी लाडो कार्यक्रम में भी बेटियों को अधिकारियों ने टिप्स देकर सफलता के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया व बेटियों को कैरियर निर्माण के संबंध में अवसरों की जानकारी दी।
अन्य विद्यालयों में हमारी लाडो के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियो का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अधिकारियों को हमारी लाडो नवाचार के तहत बेटियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए भी प्रेरित किया हुआ है।
कार्यक्रम की सहायक नोडल अधिकारी एवं एडीईओ मंजू जैन के संयोजकत्व में विद्यालयों में हमारी लाडो अभियान के तहत अन्य कई गतिविधियो का आयोजन भी हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !