Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा के घोषणा पत्र को बताया विकास का रोडमैप

भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर की ओर से जिला कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र गुर्जर, संभाग संयोजक प्रिंस भटनागर, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, विधानसभा संयोजक बलवीर सिंह राजावत उपस्थित रहे।

 

कृषि मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मन निधि के अंतर्गत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 12 हजार प्रति वर्ष, प्रत्येक जिला में महिला थाने और हर पुलिस स्टेशन में महिला, देश एवं सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन, गरीब छात्रों को केजी से एमए तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, 40 हजार करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करके यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा।

 

बिजली चोरी एवं बिजली कटौती को समाप्त कर जरूर घरेलू क्षेत्र में हमेंशा सुचारू बिजली सुनिश्चित, 2025 तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में पानी उपलब्ध कराने के संकल्प पत्र को विकास का रोड़ मेप बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घोषणाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का इतिहास इस बात का साक्षी है भाजपा सरकार आने पर मुफ्त शिक्षा, मेधावी छात्राओं को 12वीं कक्षा पास करने के पर फ्री स्कूटी, टूरिज्म सेंटर के लिए 2 हजार करोड़ का गौरव साइंस फंड बनाया जाएगा और 5 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिए जाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

Union Minister Krishanpal Gurjar called BJP's manifesto a roadmap for development

 

इसके साथ ही उन्होने कहा कि अगर भाजपा सरकार राज्य में आती है तो सरकार द्वारा एक विशेष जांच कमेटी बनाई जाएगी और राजस्थान में पेपर लीक मामले में एवं सभी घोटालों में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। भामाशाह हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 40 हजार करोड़ अगले 5 साल में खर्च किए जाएंगे और हेल्थ सिस्टम में सुधार के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ-साथ 15 हजार डॉ. 20000 13 मेडिकल्स के अपॉइंटमेंट की व्यवस्था भाजपा सरकार द्वारा की जाएगी।

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए जो वादे किए थे उसके प्रथम बिंदु में कहा था कि 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे लेकिन जो हुआ वह आपके सामने प्रदेश के 20000 से ज्यादा किसानों की जमीन नीलाम की गई सैकड़ो किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली किसने की फसल खराबी का मुआवजा देने की बात की थी लेकिन कोई मुआवजा नहीं दिया गया 10 दिन में किसानों का कृषि ऋण माफ करने का राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था लेकिन गहलोत सरकार ने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ नहीं किया।

 

किसानों का फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की जाएगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार में पिछले पांच साल में राजस्थान देश में भ्रष्टाचार के मामले में पहले नंबर पर रहा। देश में पेट्रोल डीजल पर वेट सर्वाधिक राजस्थान में है रोड टैक्स मंडी टैक्स देश में सबसे ज्यादा है बिजली की दरें देश में सबसे ज्यादा है। राजस्थान महंगाई में प्रथम 9.66 प्रतिशत पर है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !