Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नए साल के जश्न से पहले पकड़ा 150 किलो विस्फो*टक, दो गिर*फ्तार

टोंक: राजस्थान के टोंक जिले में कार से 150 किलो वि*स्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे 2 लोगों को गिर*फ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि ये अमोनियम नाइट्रेट टोंक में ही सप्लाई होना था। मामला बरौनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 स्थित चिरौंज गांव का है। जानकारी के अनुसार कार सवार लोगों ने यूरिया खाद के कट्टों में ​इस विस्फो*टक को छुपा कर रखा था, ताकि पकड़ में न आ सके।

 

Urea bag New Year 2026 Police Tonk News 01 Jan 26

 

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि ये अमोनियम नाइट्रेट किसी भी वि*स्फोट की घटना को अंजाम देने में काफी है। इसकी जांच की जा रही है कि इन लोगों ने विस्फो*टक कहां से, किससे खरीदा था और किसे सप्लाई करने वाले थे। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पर नाकाबंदी थी। सुबह 9 बजे बूंदी से टोंक की तरफ एक सियाज कार जा रही थी। इसमें यूरिया खाद के कट्टे भर रखे थे। टीम को कार सवार सं*दिग्ध लगे तो इसका पीछा किया।

 

 

इस पर कार सवार सुरेंद्र (48) और सुरेंद्र मोची (33) निवासी करवर बूंदी ​हाईवे से चिरौंज गांव की तरफ भागने लगे। टीम ने पीछा कर इन्हें गांव के बाहर रोका। उन्होंने बताया कि कार सवारों को रोक कर पूछताछ की तो घबरा गए। जब कार की तलाशी ली तो यूरिया खाद के कट्टों में विस्फो*टक को छुपा रखा था। तलाशी के दौरान कार में 4 अलग-अलग कट्टों में अमोनियम नाइट्रेट मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि विस्फो*टक के साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल और 1100 मीटर वायर जब्त किए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !