Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अमेरीकी राजदूत एरिक एम गार्सेटी रहे दो दिवसीय सवाई माधोपुर दौरे पर 

भारत में अमरीका के राजदूत एरिक एम गार्सेटी 17 एवं 18 फरवरी को दो दिवसीय सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। भारत में अमरीका के राजदूत ने इस दौरान गत शनिवार को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व एवं वन विभाग का भ्रमण किया। वहीं रविवार को सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की ओर से जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने राजीविका की सूरवाल समूह की महिला भूली देवी और उनके पुत्र मुकेश द्वारा तैयार ब्लैकपॉटरी उत्पाद, गणेश जी की प्रतिमा, टाईगर वॉल हेंगिंग, टाइगर का पंजा, ऊंट पर सवार राजा भारत में अमरीका के राजदूत को भेंट किया। वहीं समूह की महिला अकीला द्वारा तैयार बेहतरीन गुणवत्ता की लाख की चूड़ियां उनकी पत्नी एमी वैकलेण्ड को भेंट की। भारत में अमरीका के राजदूत ने स्थानीय कलाकारों के उत्पादों को खूब सराहा।

 

USA Ambassador Eric M Garcetti is on a two-day visit to Sawai Madhopur

 

जिला कलेक्टर ने बताया कि इससे वोकल फॉर लोकल, मेकिंग इण्डिया के तहत स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी से 3 मार्च तक राजीव गांधी शिल्पग्राम में अमृता हाट का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजीविका, एनयूएलएम एवं महिला अधिकारिता विभाग की समूह की महिलाओं के उत्पादों का एकमंच पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन्द्रा मैदान में लगे रणथम्भौर उद्योग एवं हस्तशिल्प मेले में भी स्थानीय कलाकारों को उनके उत्पादों को बेचने के लिए उचित मंच प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी अनिल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार डोरिया, राजीविका प्रतिनिधि शिवालिका सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !