Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुबह व शाम विद्युत का उपयोग केवल घरेलू कार्य में ही करें 

राजस्थान में एक बार फिर बिजली संकट गहरा गया है। राजस्थान में रबी की पैदावार की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में राज्य सरकार ने प्रदेश में बिजली कटौती करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है की अब सुबह 5 बजे से 8:30 बजे एवं शाम 5 बजे 8:30 बजे पर केवल विधुत सप्लाई का उपभोग केवल घरेलू कार्यों में किया जाएगा। परन्तु प्रायः यह देखा गया है कि ग्रामीणों द्वारा सुबह व शाम में विद्युत का उपभोग सिंगल फेज बोरिंग चलाकर कृषि कार्य हेतु में किया जा रहा है।

 

 

Use electricity in the morning and evening only for domestic work in Sawai Madhopur

 

 

इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है की जिन 11 केवी फीडरों पर 40 एम्पियर से अधिक लोड पाया जाएगा, उन फीडरों की सप्लाई सुबह व शाम के समय बंद कर दी जाएगी। कृषि कार्य हेतु ब्लॉक ऑवर सप्लाई तीन ब्लॉक में दी जा रही है। जिनमें दो ब्लॉक की सप्लाई सुबह 8:30 से शाम 5 बजे के अंतराल में 6 घण्टे और रात्रि ब्लॉक सप्लाई रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 7 घण्टे की विद्युत आपूर्ति कृषि कार्य हेतु दी जा रही है। जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियंता ने आमजन से अपील कि है कि विधुत संकट को देखते हुए सिंगल फेज विधुत सप्लाई केवल घरेलू कार्य में ही करें और सरकार का सहयोग करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !