Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दांडी मार्च पर प्रभातफेरी से शुरू हुए सात दिवसीय कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वे जयंती वर्ष के तहत जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में बापू के दांडी मार्च सप्ताह का शुभारंभ आज दांडी मार्च (प्रभातफेरी) के साथ हुआ। दांडी मार्च प्रभातफेरी को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, गांधीजी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दांडी मार्च कलेक्ट्रेट से रवाना होकर, इंद्रा मैदान, अंबेडकर सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन होते हुए गुलाब बाग पहुंचा। दांडी मार्च में स्कूली बालक-बालिकाओं के साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी, आमजन एवं नागरिक उपस्थित थे। जिला स्तरीय कार्यक्रम गुलाब बाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, महात्मा गांधी जिला दर्शन समिति के सह संयोजक विनोद जैन, एडीएम कैलाश चंद्र, एसडीएम रघुनाथ सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्माे की प्रार्थनाएं गए बापू के प्रिय भजन गाए गए। कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तैने कहिए पीर पराई जाणे रे”, सर्व धर्म प्रार्थना एवं रामधुनि की गई।

Various programs organized150th birth anniversary Mahatma Gandhi
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी के आदर्शों को प्रासंगिक मानते हुए उनके आदर्शों को अपना रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी को गांधी दर्शन को समझने तथा आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। युवा पीढ़ी एवं बच्चे गांधी के आदर्शों को समझे तथा जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि बापू के 150वीं जयन्ती वर्ष पर राज्य सरकार ने उनकी जीवनी और आदर्शों को आमजन विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। जिले की ग्राम पंचायतों में गांधी काॅर्नर की स्थापना होने से विद्यार्थियों को गांधी दर्शन को समझने और आत्मसात करने में मदद मिलेगी। उन्होंने शिक्षकों से युवा पीढ़ी को गांधी दर्शन के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा के कार्यक्रम में स्काउट, गाईड, नागरिक, कर्मचारी, अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि एवं स्कूली बालक बालिकाएं भी उपस्थित थे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में स्काउट सचिव महेश सेजवाल, रविन्द्र चर्वदा, रूपनारायण गुर्जर, परमेश्वर खंगार सहित अन्य ने गांधी के प्रिय भजन गाए।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गांधी दर्शन समिति के ब्लाॅक सवाई माधोपुर के संयोजक मनोज यादव एवं सह संयोजक बृजमोहन सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !