Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वीर हेमू कालाणी जनजागरण रथ यात्रा का किया स्वागत

सिंधी समाज के वीर बलिदानी हेमू कालाणी के जन्म के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान के सभी जिलों से होकर निकाली जा रही जन जागरण रथ यात्रा मंगलवार को सवाई माधोपुर पहुंची। रथ यात्रा का सिंधी समाज की ओर से स्वागत किया गया। हाउसिंग बोर्ड सिंधी समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विकास लखवानी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे रथ यात्रा के पुरानी ट्रक यूनियन पहुंचने पर मातृशक्ति महिला मोर्चा सिंधी समाज की ओर से तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया।

 

इसके बाद सर्व सिंधी समाज के अध्यक्ष ईश्वरदास गोहरानी ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया। यात्रा मुख्य बाजार बजरिया से होते हुए बरवाड़ा बस स्टैंड, बांगड़ कटला, टोंक रोड़, टोंक बस स्टैंड, सिटी सेंटर, हम्मीर पुलिया, रणथंभौर सर्किल, आलनपुर सर्किल, भेरू दरवाजा, मुख्य बाजार शहर होते हुए शहर स्थित झूलेलाल मंदिर में पहुंची।

 

Veer Hemu Kalani welcomed the public awareness Rath Yatra in sawai madhopur

 

रथ यात्रा के साथ साथ सिंधी समाज की ओर से वाहन रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान वीर बलिदानी हेमू कालाणी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। शहर स्थित झूलेलाल मंदिर में यात्रा समापन के बाद आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में सिंधी समाज के वक्ताओं ने हेमू कालाणी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान की गाथाओं को सुनाया।

 

वक्ताओं ने वीर बलिदानी हेमू कालाणी को समाज का नायक बताते हुए समाज एवं देश हित में उनके बलिदान पर गर्व जताया। इस अवसर पर सिंधी बाल सेना हाउसिंग बोर्ड के छोटे बच्चो की ओर से हेमू कालाणी की जीवनी पर एक प्ले सांग का मंचन किया गया। कार्यक्रम में रथ यात्रा के साथ भारतीय सिंधु सभा के कमल राजवानी, मूलचंद बसंदानी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगेश, सिंधी समाज सवाई माधोपुर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !