Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ग्रामीणों ने फूंका विधायक इंदिरा मीणा का पुतला

बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र के टोडा व बानोर सहित करीब आधा दर्जन गांव के ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को स्थानीय विधायक इंदिरा मीणा का पुतला फूंका एवं प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

Villagers burnt effigy MLA Indira Meena
ग्राम पंचायत मुख्यालय बदलने व टोडा को ग्रामपंचायत नहीं बनाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा दोपहर करीब डेढ बजे सामूहिक रूप से महापड़ाव में मौजूद महिला व पुरुषों द्वारा विधायक इंदिरा मीणा का पुतला फूंकते हुए बामनवास के इतिहास में मौजूदा विधायक को काला धब्बा बताया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि विधायक इंदिरा मीणा द्वारा मामले को लेकर मीडिया में दिए गए बयान पर अफसोस जताते हुए कहा कि विधायक द्वारा महापड़ाव में सम्मिलित गांव को ग्राम पंचायत बनाने के लिए गए किसी भी ग्रामीण को ना तो अनुशंसा पत्र दिया ना ही किसी प्रकार की अनुशंसा की।
विधायक का पुतला फूंकने के बाद महापड़ाव पर पहुंचे भाजपा के राजेंद्र मीणा द्वारा उपखंड अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता के बाद उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल, विकास अधिकारी घनश्याम मीणा सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार व पीएचडी के सहायक अभियंता विजय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। जहां महापड़ाव में शामिल ग्रामीणों से उपखंड अधिकारी द्वारा समझाइश वार्ता की गई एवं ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन पर सिफारिश राजस्थान सरकार को भेजकर अवगत कराने की बात कही। साथ ही महापड़ाव में शामिल ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र को भी दिखाते हुए धरना समाप्त करने की अपील की।
महापड़ाव स्थल पर ही वार्ता के दौरान ग्रामीणों द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनको ग्राम पंचायत का दर्जा नहीं मिल जाएगा अथवा उनका ग्राम पंचायत मुख्यालय नहीं बदला जाएगा तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रकरण को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिलने जयपुर भी गया है।
महापड़ाव के कारण ऐहतियात के तौर पर जल प्रदाय योजना को बंद रखने से बामनवास, शफीपुरा आदि जगहों पर पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !