Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने दिवाली पर किया वृद्ध जनों का सम्मान 

विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर शनिवार को दिवाली के अवसर पर खैरदा स्थित रुक्मणी वृद्धाश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनसे घंटों संवाद किया एवं उनके हाल भी पूछे तथा मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर पाराशर ने कहा कि अपनों और हालात के सताए हुए बुजुर्ग लोग वृद्धाश्रम में आकर रह रहे हैं। यह आज की युवा पीढ़ी के लिए किसी भी तरह से सही नहीं है। वर्तमान समय में चकाचौंध के चलते युवा अपनों से विमुख होने का रास्ता अपना रहे हैं और बुजुर्गों को मरने के लिए सड़क पर छोड़ देते हैं।

 

Vipra Samvad's national coordinator Manoj Parashar honored the elderly on Diwali

 

युवाओं को आवश्यकता है कि अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। बुजुर्गों से बात करते हुए पाराशर भावुक हो उठे और उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि वह उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भी पाराशर के कार्य की सराहना की कहा कि हर वर्ष की भांति प्रत्येक दीवाली पर्व पर पाराशर अपने परिवार के साथ यहां उनसे मिलने आते हैं। इसे देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है। कुछ देर के लिए वे अपनों से मिले गम को भूल जाते हैं।‌ पाराशर हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर भी रहते हैं। इस दौरान अनुराधा शर्मा, लोकेश वर्मा, सुनील शर्मा, समृद्ध पाराशर मौजूद रहे। पाराशर ने इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक रविंद्र बसावतिया सहित आश्रम परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !