Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बौंली और मलारना डूंगर में 29 अगस्त को होगा मतदान

बौंली और मलारना डूंगर में 29 अगस्त को होगा मतदान

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के द्वितीय चरण में बौंली और मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्रों में 29 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिये प्रचार अभियान आज शुक्रवार शाम 5 बजे थम गया। अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे जा सकेंगे। मतदान रविवार को सुबह साढ़े 7 बजे से सायं साढ़े 5 बजे तक होगा। बौंली में 21 और मलारना डूंगर में 17 पंचायत समिति सीटे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के द्वितीय चरण के लिए मतदान दल शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में अन्तिम प्रशिक्षण लेने के बाद मतदान सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान समाप्ति के बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी कर साहूनगर स्थित विद्यालय में ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉंग रूम में सील किया जाएगा। द्वितीय चरण के मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान केन्द्रों के लिए रवानगी से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बौंली क्षेत्र में जाने वाले मतदान दल सुबह 9 बजे से तथा मलारना डूंगर जाने वाले मतदान दल सुबह साढ़े 11 बजे से अन्तिम प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों और ईवीएम संग्रहण स्थलों पर कोरोना गाईडलाइन की अक्षरशः पालना के निर्देश दिये हैं। 5 किमी परिधि समेत बौंली एवं मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्रों में 27 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे से 29 अगस्त शाम साढ़े 5 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। इस दौरान मदिरा की दुकानें बंद रहेगी। पंचायत समिति क्षेत्र बौंली में 98341 वोटर हैं। इनमें से 52890 पुरूष और 45451 महिला हैं। मलारना डूंगर के 75829 मतदाताओं में से 40479 पुरूष और 35350 महिला हैं। बौंली में 138 और मलारना डूंगर में 104 पोलिंग बूथ हैं।

 

 

Voting will be held on August 29 in Bonli and Malarna Dungar

 

मतदाता फोटो परिचय पत्र के अभाव में 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर किया जा सकेगा मतदान

पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान के लिए मतदाता को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र लेकर आना होगा। इसके अभाव में मतदाता 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर मतदान कर सकेगा। ये दस्तावेज भी हैं मान्य जैसे आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश (निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने की तिथि से पूर्व जारी), सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र (निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने की तिथि से पूर्व जारी), सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र (निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने की तिथि से पूर्व जारी), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक या सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक में से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण सफल बनाने के लिये अधिकारी समन्वय से कार्य करें

11 सितम्बर को आयोजित होने वाली तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण सफल बनाने के लिये अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
एडीएम द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सम्बंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित प्रकरणों की सूची बनाकर सम्बंधित न्यायिक अधिकारी से सम्पर्क करें ताकि अधिक से अधिक लम्बित प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण हो सके।

मृतक आश्रितों को सहायता राशि स्वीकृत

पिछले दिनों हुए विभिन्न हादसों में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मुख्यमंत्री सहायता कोष और राज्य आपदा मोचन निधि से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
मृतक मेघराज कुमावत निवासी पांवडेरा तथा छोटू कोली निवासी चौथ का बरवाड़ा के आश्रितों को राज्य आपदा मोचन निधि से चार-चार लाख एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1-1 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मृतक तेजराम कीर निवासी चौथ का बरवाड़ा के आश्रित को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति जारी की गई है।

 

शुक्रवार को जाँचे गए सभी 217 सैम्पल नेगेटिव

शुक्रवार को जिले में जाँचे गए सभी 217 कोरोना सैम्पल नेगेटिव निकले हैं। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिले में अब 3 एक्टिव कोरोना केस हैं जो सभी होम आइसोलेशन में रह कर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। कलेक्टर ने 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 की दोनों डोज लगवाने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सम्बंधी प्रोटोकॉल की पालना करने की अपील की है।

पीड़ित महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना, 2018 लागू

रिट पिटिशन (सिविल) सं. 565/12 निपुण सक्सैना बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश की अनुपालना में नालसा ने पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध, लैंगिक अपराधों एवं अन्य अपराधों में महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना, 2018 लागू की है। उक्त निर्णय की प्रति जिला न्यायालय सवाई माधोपुर की  वेबसाईट http://districts.ecourts.gov.in/sawaimadhopur  पर अपलोड की गई है। उक्त लिंक पर जाकर दिए गए निर्णय का अवलोकन किया जा सकता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध, लैंगिक अपराधों एवं अन्य अपराधों में महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना, 2018 के अन्तर्गत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, 354 एवं 509 के अन्तर्गत पीडिता के साथ हुई मानसिक, शारीरिक क्षति अथवा लैंगिक अपराध की घटना कारित होने तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 304बी, 326ए, 498 ए के अन्तर्गत शारीरिक एवं मानसिक क्षति होने पर नियमानुसार प्रतिकर दिलाए जाने का प्रावधान है, जिसके लिए महिला पीड़ित प्रतिकर कोष पृथक से बनाया गया है। प्रतिकर हेतु पीड़िता की ओर से घटना घटित होने के पश्चात दर्ज कराई गई एफआईआर के पश्चात राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा राज्य प्राधिकरण के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उक्त आवेदन अंतरिम एवं अंतिम प्रतिकर हेतु निर्धारित प्रारूप पर किया जा सकता है। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात 60 दिवस के भीतर उसका निस्तारण किया जाता है।

 

केन्द्रीय विद्यालय में कला संकाय की कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पंजीकरण 1 सितम्बर तक

केन्द्रीय विद्यालय, सवाई माधोपुर में विज्ञान एवं कला संकाय में कक्षा 11 में प्रवेश के लिये सूची जारी कर दी गई है। कक्षा 11 विज्ञान संकाय में अब कोई सीट खाली नहीं है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि कला संकाय में वर्तमान में 19 सीट रिक्त हैं। इन रिक्तियों के विरुद्ध प्रवेश हेतु 28 अगस्त से 1 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक आवेदन पत्र जमा करवाया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !