Sunday , 7 June 2026
Breaking News

15 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे आरोपियों की धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए आज शनिवार को थाना गंगापुर कोतवाली व सदर की पुलिस टीम ने 15 वर्ष से पांच प्रकरणों में लूट डकैती, बलात्कार, गंभीर मारपीट और चोरी आदि के मामलों में फरार दुर्गालाल पुत्र केदार माली निवासी सलेमपुर थाना गंगापुर को गिरफ्तार किया है। फरार वांछित अपराधी दुर्गालाल पुत्र केदार जाति माली निवासी सलेमपुर की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हिमांशु शर्मा के निर्देशन में एवं वृत्ताधिकारी कालूराम मीणा के सुपरविजन और राजकुमार मीणा थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी:अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल की सूचना के अनुसार फरार अपराधी दुर्गालाल उज्जैन में परिवार सहित फरारी काट रहा है इस पर सजंय कुमार हैड कांस्टेबल ऋषिकेश, विश्वनाथ प्रताप सिंह व लक्ष्मीचन्द कांस्टेबल की एक टीम उज्जैन भेजी गई। उक्त टीम ने विशेष कार्य योजना बनाकर सार्थक प्रयास कर अपराधी दुर्गालाल पुत्र केदार निवासी सलेमपुर को कुशवाह कुंज उज्जैन मध्यप्रदेश से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

नाम बदलकर कर रहा था निवास:- फरार अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम बदल कर उज्जैन में निवास कर रहा था। उसने अपना नाम गोपाल रखा हुआ था और इसी नाम के कागजात बना रखे थे। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दुर्गालाल ने अपने परिवार से लगभग संबंध विच्छेद कर लिए थे। फरार दुर्गालाल स्वयं सोशल मीडिया से दूर रहता था। प्रोपर्टी डीलर का कार्य कर रहा था। उज्जैन में स्थानीय स्तर पर गोपाल जी दिल्ली वालों के नाम प्रसिद्व था एवं अपने दो मकान बना रखे थे।

Wanted accused absconding for 15 years arrested in sawai madhopur

प्रकरण जिनमे फरार चल रहा था:- अपराध संख्या 872/2005 धारा 147,452,323,379 ता.हि. गंगापुर कोतवाली, अपराध संख्या 862/2005 धारा 456,453 ता.हि. गंगापुर कोतवाली, अपराध संख्या 31/1999 धारा 366,376 ता.हि. गंगापुर सदर, अपराध संख्या 536/2007 धारा 323,325,382,392,397 ता.हि. गंगापुर सिटी, अपराध संख्या 472/1995 धारा 341,323,324 ता.हि. थाना गंगापुर सिटी आदि मामलों में आरोपी फरार चल रहा था

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- कालूराम मीणा, उप पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी गंगापुर सीटी, राजकुमार मीणा थानाधिकारी गंगापुर सदर, अजीत मोगा (सायबर सेल) सहायक उप निरीक्षक, बच्चू सिंह सहायक उप निरीक्षक गंगापुर सदर, सजंय कुमार हैड कांस्टेबल थाना गंगापुर सदर, ऋषिकेष कांस्टेबल थाना गंगापुर सिटी, विश्वनाथ प्रताप सिंह कांस्टेबल थाना कोतवाली गगापुर, लक्ष्मीचन्द कांस्टेबल थाना गंगापुर सदर।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !